फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MAH BBA CET 2025 merit list out at bba2025.mahacet.org.in; final merit on August 28

MAH BBA CET 2025: बीबीए में दाखिले के लिए अनंतिम मेरिट सूची जारी; 28 अगस्त को आएगा अंतिम परिणाम

Sat, 23 Aug 2025 11:31 AM IST
आकाश कुमार MAH BBA CET 2025: बीबीए में दाखिले के लिए अनंतिम मेरिट सूची जारी; 28 अगस्त को आएगा अंतिम परिणाम
MAH BBA CET 2025: बीबीए में दाखिले के लिए अनंतिम मेरिट सूची जारी; 28 अगस्त को आएगा अंतिम परिणाम Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 23 Aug 2025 11:31 AM IST
सार

MAH BBA CET Merit List 2025: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने बीबीए में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिस्ट देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
MAH BBA CET 2025 merit list out at bba2025.mahacet.org.in; final merit on August 28
MAH BBA CET 2025 Merit List (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

MAH BBA CET 2025 Merit List: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने बीबीए में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची जारी कर दी है। यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित सीईटी परीक्षा में जो भी उम्मीदवार बीबीए में दाखिले के लिए शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट सूची देख सकते हैं। 

विज्ञापन

जिन छात्रों का सूची में नाम, वे अब विकल्प भर सकेंगे

प्रवेश परीक्षा 29 और 30 अप्रैल को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bba2025.mahacet.org.in के माध्यम से बीबीएस की मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट सूची में शामिल है, वे अब विकल्प भर सकेंगे। ये छात्र विकल्प भरने की सुविधा के माध्यम से अपनी पसंद का कार्यक्रम और कॉलेज चुन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

28 अगस्त को आएगी अंतिम मेरिट सूची

मेरिट सूची जारी करने के साथ ही सेल ने इसे चुनौती देने की सुविधा भी शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार एमएएच बीबीए सीईटी 2025 मेरिट सूची के संबंध में शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं, वे 25 अगस्त तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। राज्य सेल 28 अगस्त को एमएएच बीबीए सीईटी काउंसलिंग के पहले दौर के लिए अंतिम मेरिट सूची प्रकाशित करेगा।

विज्ञापन

इन बातों का रखें खास ख्याल

मेरिट सूची के साथ ही महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने छात्रों के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। उम्मीदवारों को इन्हें ध्यान में रखने की जरूरत होगी, जोकि इस प्रकार हैं:

  • उम्मीदवारों को अपने द्वारा जमा किए गए डेटा और अपलोड किए गए दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच करनी होगी। अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List) प्रकाशित होने के बाद किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा।
  • यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप सभी जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करें। यदि आपके डेटा और सहायक दस्तावेजों में कोई भी अंतर पाया जाता है, तो आपकी प्रवेश प्रक्रिया रद्द कर दी जाएगी।
  • उम्मीदवार अपनी जानकारी की पूरी तरह से जांच करें और किसी भी विसंगति को तुरंत संबंधित सुविधा केंद्र (Facilitation Centre – FC) या इलेक्ट्रॉनिक सुविधा केंद्र (Electronic Facilitation Centre – EFC) में शिकायत अवधि के दौरान सही कराएं।
  • भले ही आपकी जानकारी किसी सुविधा केंद्र (FC) या इलेक्ट्रॉनिक सुविधा केंद्र (EFC) द्वारा सत्यापित हो, यह सुनिश्चित करना पूरी तरह से आपकी जिम्मेदारी है कि सभी जानकारी सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed