फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Madhya Pradesh top government colleges universities and educational institutions

देश-विदेश में है मध्यप्रदेश के इन शैक्षणिक संस्थानों का नाम, ले सकते हैं दाखिला

Thu, 23 Jan 2020 08:01 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 23 Jan 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh top government colleges universities and educational institutions
आईआईएम इंदौर - फोटो : Social media

बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इसी के साथ देश के कुछ शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन व प्रवेश परीक्षाओं की प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। हालांकि ज्यादातर विश्वविद्यालय व संस्थान प्रवेश की प्रक्रिया परीक्षा खत्म होने के ठीक बाद शुरू करते हैं। लेकिन इनके बारे में जानकारी होनी जरूरी है।

विज्ञापन


आज यहां हम आपको बता रहे हैं देश का दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश के शीर्ष सरकारी शैक्षणिक संस्थानों के बारे में। इन संस्थानों का नाम सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं देशभर में लिया जाता है। इनमें से कुछ शैक्षणिक संस्थान तो ऐसे हैं, जिनकी ख्याति विदेशों में भी है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय जहां कला, विज्ञान, वाणिज्य सभी के लिए पाठ्यक्रम हैं - 

  • देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर
  • जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर
  • डॉ. हरि सिंह गौर सागर विवि, सागर
  • इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी, अमरकंटक

श्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान - आईआईएम इंदौर
पत्रकारिता संस्थान - माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विवि, भोपाल
मेडिकल की पढ़ाई के लिए देश के सबसे अच्छे संस्थानों में से एक - एम्स भोपाल

दक्षिण भारत के कई राज्यों की तरह मध्यप्रदेश में भी इंजीनियरिंग के लिए सैकड़ों की संख्या में शैक्षणिक संस्थान हैं। इनमें देशभर से हजारों की संख्या में हर साल छात्र-छात्राएं दाखिला लेते हैं। इनमें से कुछ शैक्षणिक संस्थान ऐसे हैं जिनका इंजीनियरिंग की दुनिया में अच्छा नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये संस्थान हैं -  

  • आईआईटी इंदौर
  • राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विवि, भोपाल
  • मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल
  • इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डीएवीवी
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, भोपाल
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्वालियर

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट, भोपाल
वन, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन की पढ़ाई के लिए मध्यप्रदेश में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट की स्थापना 1982 में की गई थी। भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा इस संस्थान की स्थापना की गई थी। 2016 में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) में इस संस्थान को आठवां स्थान मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed