फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh MP third in best places to travel in world, Lonely Planet 2019 report

दुनिया का तीसरा सबसे अच्छा पर्यटक स्थल बना मध्यप्रदेश, जानें अन्य शहरों की स्थिति

Sun, 27 Oct 2019 01:54 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 27 Oct 2019 01:54 PM IST
सार

  • दुनियाभर में बेहतरीन पर्यटक स्थलों की सूची में मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर
  • लोनटी प्लैनेट ने जारी की है दुनिया के बेहतरीन पर्यटक स्थलों की सूची

विज्ञापन
Madhya Pradesh MP third in best places to travel in world, Lonely Planet 2019 report
मध्यप्रदेश पर्यटन

विस्तार

दुनिया के सबसे बेहतरीन पर्यटक स्थलों के मामले में भारत का दिल कहा जाने वाला राज्य मध्यप्रदेश दुनियाभर में तीसरे स्थान पर है। ट्रैवल मीडिया कंपनी 'लोनली प्लैनेट' द्वारा जारी रिपोर्ट में ये मध्यप्रदेश को यह जगह मिली है। यह रिपोर्ट 2020 के लिए दुनिया के बेहतरीन पर्यटक स्थलों के सर्वेक्षण के आधार पर जारी की गई है।

विज्ञापन


किन पैमानों पर तय की जाती है पर्यटक स्थलों/शहरों की रैंकिंग? मध्यप्रदेश के अलावा इस सूची में किन शहरों को शीर्ष जगह मिली है?इन सवालों के जवाब आगे पढ़ें।

विज्ञापन

किन पैमानों पर होती है रैंकिंग

कंपनी द्वारा बेहतरीन पर्यटक स्थल का चुनाव पांच पैमानों पर निर्भर करता है। ये पांच पैमाने हैं - 

  • वन्यजीव
  • ऐतिहासिक धरोहर
  • भवन निर्माण कला के नमूने
  • तीर्थस्थल
  • सबकी पसंद का खाना

ये भी पढ़ें : करतारपुर: हर भारतीय श्रद्धालु से 1400 रुपये लेगा पाकिस्तान, क्यों कहा जा रहा है इसे 'जजिया'
 

यह रिपोर्ट जारी होने के बाद मध्यप्रदेश के पर्यटन विभाग ने कहा कि सभी को प्रदेश की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने इसका श्रेय स्थानीय लोगों को भी दिया। कहा कि राज्य के पर्यटन के विकास में वहां के निवासियों का भी भरपूर सहयोग मिलता है। 

इस सूची में कौन हैं पांच शीर्ष शहर

पर्यटन स्थल / शहर        देश
ईस्ट नुसा टेंगर           इंडोनेशिया
बुडापेस्ट                   हंगरी
मध्यप्रदेश                 भारत
बफेलो                   अमेरिका
अजरबैजान            अजरबैजान

ये भी पढ़ें : दुनिया के सबसे चर्चित शाही परिवार के 25 अजीब नियम, जिन्हें मानना जरूरी है

जानें लोनली प्लैनेट को

लोनली प्लैनेट दुनिया की शीर्ष की ट्रैवल कंपनी है। 1973 से ही यह कंपनी दुनिया के बेहतरीन पर्यटक स्थलों की सूची तैयार करती आ रही है। यह रिपोर्ट तैयार करने के लिए कंपनी के वॉलेंटियर्स स्थानीय लोगों और प्रभावशाली लोगों से बात करते हैं और बताए गए पांच आधारों पर पर्यटक स्थलों की जानकारी लेते हैं। फिर कंपनी की एक समिति द्वारा पर्यटक स्थलों को रेटिंग दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed