{"_id":"5ceb9300bdec22077b4591ab","slug":"madan-mohan-malviya-university-of-technology-declared-the-result-of-admission-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें टॉपर्स के नाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें टॉपर्स के नाम
Mon, 27 May 2019 01:05 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Mon, 27 May 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) गोरखपुर में नए अकादमिक सत्र में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। बीटेक में गोरखपुर के रजनीकांत मिश्रा ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है तो बीबीए में जानकीपुरम लखनऊ की पीहू श्रीवास्तव अव्वल रही हैं। इसी तरह एमबीए में गोरखपुर के मो जैद, एमसीए में प्रयागराज के अंकिता गुप्ता ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
गुरुवार को कुलपति श्रीनिवास सिंह ने अकादमिक सत्र 2019-20 की प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया। इसे विश्वविद्यालय की प्रवेश वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। प्रवेश की ऑनलाइन काउंसिलिंग 7 जून से 25 जून तक होगी।
विज्ञापन
कुलपति ने बताया कि दोपहर तीन बजे के बाद से एमएमएमयूटी की वेबसाइट पर आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करते ही रिजल्ट सामने होगा। बता दें कि बीते 10 और 11 मई को प्रदेश के 10 शहरों में 28 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा हुई। प्रवेसग परीक्षा की मेरिट के आधार पर बीटेक, बीटेक लेटरल एंट्री, एमटेक, बीबीए, ,एमबीएए एमसीए, एमएससी गणित और भौतिकी आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जाएगा। बीटेक प्रथम वर्ष की 90 प्रतिशत सीटों पर नामांकन प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का होगा। जबकि 10 प्रतिशत सीटें जेईई मेंस-2019 की मेरिट के माध्यम से होगा। इसके अलावा 10 फीसद अन्य सीटें दूसरे राज्यों से युवाओं के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
बीटेक के टॉपर्स-
1-रजनीकांत मिश्रा – गोरखपुर
2-आदर्श अग्निहोत्री – प्रयागराज
3-अफीफ अहमद – गोरखपुर
4-शोभित मिश्र– लखनऊ
5-राहुल कुमार सिंह– कुशीनगर
बीबीए के टॉपर्स-
1- पीहू श्रीवास्तव - लखनऊ
2-श्रद्धा सिंह - वाराणसी
3-सादिया अजीज-गोरखपुर
4-आयुष्मान-देवरिया
5-शैलेंद्र सिंह -देवरिया
एमसीए के टॉपर्स-
1-अंकिता गुप्ता- प्रयागराज
2-प्रांशु मिश्रा प्रयागराज
3-मनोज मूलचंदानी - लखनऊ
4-राहुल गुप्ता - लखनऊ
5- विशेष चौरसिया– लखनऊ
एमबीए के टॉपर्स-
1-मो जैद – गोरखपुर
2-शिवम अग्रहरि- गोरखपुर
3-ज्योतिरादित्य शुक्ला- हन्दौर
4-अविजित राय-बलिया
5- स्वप्निल शुक्ला -बस्ती
एमएससी फिजिक्स के टॉपर्स-
1-अविजित राय -बलिया
2-अमन अलेक्जेंडर -गोरखपुर
3-प्रिया चौरसिया -लखनऊ
4-स्वस्तिक श्रीवास्तव-उधमसिंह नगर उत्तराखंड
5-शिवेंद्र प्रताप राय -महराजगंज
एमएससी गणित के टॉपर्स-
1-कृष्णा गुप्ता-कुशीनगर
2-नेहा सिंह-कुशीनगर
3-आंचल सिंह-मिर्जापुर
4-आस्था शुक्ला-गोरखपुर
5-दीक्षा सिंह-गोरखपुर
कमेंट
कमेंट X