फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Lucknow University Admissions: Undergraduate Entrance Test to Begin on July 5, 2025

UGET 2025: लखनऊ यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए एंट्रेंस की डेटशीट जारी, पांच जुलाई से होगी यूजीईटी परीक्षा

Sat, 21 Jun 2025 11:36 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 21 Jun 2025 11:36 AM IST
सार

UGET 2025 Admission: लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूजीईटी 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। यह प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई से 12 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Lucknow University Admissions: Undergraduate Entrance Test to Begin on July 5, 2025
Exam (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UGET 2025: लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (UGET) 2025 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। यह प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई से 12 जुलाई 2025 तक विभिन्न सत्रों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


हालांकि, बीए/बीएससी योग, बीवीओसी (नवीकरणीय ऊर्जा) और शास्त्री कार्यक्रमों की परीक्षा तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी। उम्मीदवार LU की आधिकारिक वेबसाइट ikouniv.ac.in पर जाकर पूरी डेट शीट देख सकते हैं।

विज्ञापन

दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यूजीईटी 2025 परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एलयू ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "लखनऊ विश्वविद्यालय के स्नातक कार्यक्रम सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश परीक्षा (UGET 2025) लखनऊ विश्वविद्यालय में 05.07.2025 से 12.07.2025 तक आयोजित होना प्रस्तावित है। अभ्यर्थी तिथि और समय का ध्यान रखें ताकि प्रवेश परीक्षा में कोई परेशानी न हो। एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि और अन्य निर्देश बहुत जल्द जारी किए जाएंगे।

देखें पूरा परीक्षा शेड्यूल

दिनांक कार्यक्रम समय
05 जुलाई, 2025 डी. फार्म. सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
05 जुलाई, 2025 बीएससी (कृषि) दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक
07 जुलाई, 2025 बीएससी (बायो) सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
07 जुलाई, 2025 बी.एल.एड. दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक
08 जुलाई, 2025 बी.कॉम. सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
08 जुलाई, 2025 बी.कॉम (ऑनर्स) दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक
09 जुलाई, 2025 बीसीए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
09 जुलाई, 2025 बीएससी (गणित), बीबीए दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक
10 जुलाई, 2025 बीबीए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
10 जुलाई, 2025 एलएलबी (एकीकृत 5 वर्ष) दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक
11 जुलाई, 2025 बीए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
11 जुलाई, 2025 बीजेएमसी दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक
12 जुलाई, 2025 बीएफए / बीवीए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

 

कैसे करें आवेदन?

  • लखनऊ यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाएं और "UGET 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • वहां पर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और कोर्स चयन जैसे आवश्यक विवरण भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी डॉक्युमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
  • श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन मोड (Debit/Credit/Net Banking) से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी सही भरने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed