फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Lucknow Metro Rail Corporation Recruitment 2019 for Engineers, Know new name of Lucknow Metro

लखनऊ मेट्रो का नाम बदला, अब होगी 250 इंजीनियरों की भर्ती

Tue, 01 Oct 2019 04:25 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 01 Oct 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Metro Rail Corporation Recruitment 2019 for Engineers, Know new name of Lucknow Metro
सांकेतिक तस्वीर

लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का नाम बदला जा चुका है। अब इसे उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही इस रेल कॉर्पोरेशन में भर्तियों की भी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


दरअसल लखनऊ मेट्रो के संबंध में दिल्ली में सोमवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय शहरी आवास सचिव ने की। लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की इस बोर्ड बैठक में कानपुर और आगरा मेट्रो के निर्माण के लिए इंजीनियरों की भर्ती का प्रस्ताव रखा गया था। प्रस्ताव में कहा गया था कि दोनों शहरों की मेट्रो परियोजनाओं के लिए करीब 250 इंजीनियरों की जरूरत है।
विज्ञापन


बैठक में बोर्ड ने इंजीनियरों की भर्ती के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। साथ ही लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन को इसके लिए जल्द ही विज्ञापन जारी करने और भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश की इस यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जानें ली है कौन सी डिग्री


इस संबंध में लखनऊ मेट्रो के अधिकारियों का कहना है  कि अभी निर्माण से जुड़े इंजीनियरों की ही भर्ती होगी। इसमें अवर अभियंता, सहायक अभियंता, सहायक प्रबंधक, उप महाप्रबंधक जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी। फिर जब निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, तब मेट्रो के संचालन से जुड़े तकनीकी अधिकारियों, इंजीनियरों व कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। 

ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में हो रही हैं समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्तियां, आवेदन शुरू

जहां तक लखनऊ मेट्रो का नाम बदलने की बात है, तो उत्तर प्रदेश सरकार ने जून 2019 में ही लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। लेकिन केंद्र की मंजूरी न मिलने के कारण नाम नहीं बदल पा रहा था। अब लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के कार्यालय से नाम में संशोधन कराएगा।

ये भी पढ़ें : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश में बनेगा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed