फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Lucknow to make world record on Mahatma Gandhi 150th birth anniversary, students to read books

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश में बनेगा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

Wed, 02 Oct 2019 08:08 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 02 Oct 2019 08:08 AM IST
सार

  • महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' की पांच टीमें लखनऊ पहुंचीं

विज्ञापन
UP Lucknow to make world record on Mahatma Gandhi 150th birth anniversary, students to read books
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी में उत्तर प्रदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार, 02 अक्तूबर 2019 को पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएगा। जगह-जगह अलग-अलग तरीकों से बापू की जयंती मनाने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश में भी इसके लिए एक अनोखी तैयारी है। इस दिन यहां एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने वाला है। 

विज्ञापन


स्कूलों से लेकर कॉलेजों तक के छात्र-छात्राएं इस रिकॉर्ड का हिस्सा बनेंगे। इसकी जांच के लिए 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' की पांच टीमें लखनऊ पहुंच चुकी हैं। 
विज्ञापन


कैसा होगा ये रिकॉर्ड? इसके लिए क्या करने वाले हैं ये छात्र-छात्राएं? इस बारे में आगे बता रहे हैं।

क्या होगा रिकॉर्ड

गांधी जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं एक साथ कुल 45 मिनट तक किताबें पढ़ेंगे। ये किताबें महात्मा गांधी और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी होंगी। दिन के 11 बजे से लेकर 11.45 बजे तक स्कूलों व कॉलेजों के करीब 10.34 लाख विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं में ये किताबें पढ़ेंगे। 

ये भी पढ़ें : क्या है 112, भारत में हर शख्स को क्यों याद रखना चाहिए ये नंबर

इसमें कक्षा 6 से लेकर कॉलेज स्तर तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। 2500 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थान शामिल हो रहे हैं। इस पूरे कार्यक्रम का संयोजन लखनऊ विवि द्वारा किया जा रहा है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा शुरू किया गया 'पढ़े लखनऊ, बढ़े लखनऊ' अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : गांधी जी का अंतिम अनशन, जब पूरे देश की नजर बिड़ला हाउस के उस कमरे पर थी

लखनऊ विवि के प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय के अनुसार, 'हमने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों की गिनती कर ली है। इनकी संख्या करीब 10.34 लाख है। ये सभी विद्यार्थी 2 अक्तूबर 2019 को दिन के 11 बजे से 11.45 बजे तक अपने-अपने स्कूलों-कॉलेजों की लाइब्रेरी व कक्षाओं में एक साथ किताबें पढ़ेंगे।'

ये भी पढ़ें : सरदार पटेल की किस बात से दुखी हुए महात्मा गांधी, आखिरी समय में कहे ये शब्द

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed