{"_id":"5ccfed18bdec2207626c3842","slug":"live-update-cbse-10th-result-2019-class-date-know-more-details-sarkari-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE 10th Result: 500 में से 499 अंकों के साथ 13 छात्र टॉपर, प्रधानमंत्री ने छात्रों को दी बधाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE 10th Result: 500 में से 499 अंकों के साथ 13 छात्र टॉपर, प्रधानमंत्री ने छात्रों को दी बधाई
Mon, 06 May 2019 11:40 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Mon, 06 May 2019 11:40 PM IST
सार
- 500 में से 499 अंकों के साथ 13 छात्र अव्वल
- 498 अंक लेकर 25 दूसरे और 497 अंकों के साथ 59 छात्र तीसरे स्थान पर
- शीर्ष स्थान पर 7 लड़के और 6 बेटियों में आठ उत्तर प्रदेश के
- 95 % से ज्यादा अंक 57256 छात्रों के
- 90 % से ज्यादा अंक पाने वाले 2.25 लाख छात्र
- 4.4 % इस साल रिजल्ट सुधरा
- 138705 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट
विज्ञापन
सीबीएसई के टॉपर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं के नतीजे सोमवार को जारी कर दिए। इस बार 500 में से 499 अंक लाकर रिकॉर्ड 13 छात्र पहले स्थान पर रहे। 498 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर 25 और 497 अंक लाकर 59 विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पहले स्थान पर 6 बेटियों ने सफलता पाई है। पहले स्थान पर कुल 13 छात्रों में से 8 उत्तर प्रदेश के हैं। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार का नतीजा 4.4 फीसदी ज्यादा रहा।
दसवीं में इस साल 91.1 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 500 में से 499 अंक पाने वाले तीन गौतमबुद्ध नगर, तीन गाजियाबाद, और एक-एक जौनपुर, मेरठ, भटिंडा, गुजरात, जयपुर, तिरुवनंतपुरम और अंबाला से हैं।
शीर्ष स्थान पाने वालों के नाम हैं सिद्धांत पनगोरिया, दिव्यांश वाधवा, योगेश कुमार गुप्ता, अंकुर मिश्रा, वत्सल वार्ष्णेय, मान्या, आर्यन झा, तरुण जैन, भावना एन सिवदास, ईश मदान, दिवजोत कौर जग्गी, अपूर्वा जैन और शिवानी लाठ। इस बार केंद्रीय विद्यालय का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा और उसके 99.47 फीसदी बच्चे सफल रहे। उल्लेखनीय है पिछले साल केवल चार छात्रों को 500 में से 499 अंक मिले थे।
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ट्विटर पर छात्रों और परीक्षा के निर्बाध आयोजन के लिये सीबीएसई को बधाई दी।
उन्होंने कहा, ‘16 लाख से अधिक छात्रों को बधाई जिन्होंने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में सफलता हासिल किया और जो छात्र इस बार सफल नहीं हुए उन सभी को अगले प्रयास में सफलता पाने के लिये शुभकामनाएं। निर्बाध और गड़बड़ी मुक्त परीक्षा के आयोजन और रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित करने के लिये सीबीएसई को भी बधाई।’
सीबीएसई में दसवीं में सर्वाधिक अंक लाने वाले होनहारों का कहना है कि पढ़ाई को ‘पढ़ाई बोझ समझकर नहीं, शौक समझकर करें’। कामयाबी निश्चित ही आपके कदम चूमेगी। कोचिंग के बजाय नियमित स्वाध्याय करना चाहिए। इसके साथ ही इनका सोशल मीडिया का सीमित इस्तेमाल करें। अपना लक्ष्य तय करें। उसी के अनुरूप रोजाना पढ़ाई का लक्ष्य तय कर अध्ययन करें।
विज्ञापन
दसवीं में इस साल 91.1 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 500 में से 499 अंक पाने वाले तीन गौतमबुद्ध नगर, तीन गाजियाबाद, और एक-एक जौनपुर, मेरठ, भटिंडा, गुजरात, जयपुर, तिरुवनंतपुरम और अंबाला से हैं।
विज्ञापन
शीर्ष स्थान पाने वालों के नाम हैं सिद्धांत पनगोरिया, दिव्यांश वाधवा, योगेश कुमार गुप्ता, अंकुर मिश्रा, वत्सल वार्ष्णेय, मान्या, आर्यन झा, तरुण जैन, भावना एन सिवदास, ईश मदान, दिवजोत कौर जग्गी, अपूर्वा जैन और शिवानी लाठ। इस बार केंद्रीय विद्यालय का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा और उसके 99.47 फीसदी बच्चे सफल रहे। उल्लेखनीय है पिछले साल केवल चार छात्रों को 500 में से 499 अंक मिले थे।
विज्ञापन
तिरुवनंतपुरम रीजन की बादशाहत बरकरार
देशभर के नतीजों में तिरुवनंतपुरम रीजन ने पहला स्थान पाकर अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। इस रीजन का पास प्रतिशत 99.85 फीसदी रहा है। चेन्नई 99 फीसदी के साथ दूसरे और अजमेर 95.89 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं दिल्ली रीजन 80.97 फीसदी के साथ नौवें पायदान पर है।पीएम मोदी ने दी शुभकामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर छात्रों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘मेरे उन युवा मित्रों पर गर्व है जिन्होंने सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में सफलता हासिल की। उनकी आगे की यात्रा के लिये शुभकामनाएं। ईश्वर करे ये युवा हमें हमेशा गौरवान्वित करते रहें। इन सभी के शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई!’केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ट्विटर पर छात्रों और परीक्षा के निर्बाध आयोजन के लिये सीबीएसई को बधाई दी।
उन्होंने कहा, ‘16 लाख से अधिक छात्रों को बधाई जिन्होंने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में सफलता हासिल किया और जो छात्र इस बार सफल नहीं हुए उन सभी को अगले प्रयास में सफलता पाने के लिये शुभकामनाएं। निर्बाध और गड़बड़ी मुक्त परीक्षा के आयोजन और रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित करने के लिये सीबीएसई को भी बधाई।’
सीबीएसई में दसवीं में सर्वाधिक अंक लाने वाले होनहारों का कहना है कि पढ़ाई को ‘पढ़ाई बोझ समझकर नहीं, शौक समझकर करें’। कामयाबी निश्चित ही आपके कदम चूमेगी। कोचिंग के बजाय नियमित स्वाध्याय करना चाहिए। इसके साथ ही इनका सोशल मीडिया का सीमित इस्तेमाल करें। अपना लक्ष्य तय करें। उसी के अनुरूप रोजाना पढ़ाई का लक्ष्य तय कर अध्ययन करें।
सीबीएसई 10वीं टॉपर्स
13 टॉपर्स के नाम
- भावना सिवदास (F) अंक - 499 पलक्कड़ केरल
- आर्यन झा (M) अंक - 499 जामनगर गुजरात
- तरु जैन (F) अंक - 499 जयपुर राजस्थान
- दिवजोत कौर (F) अंक - 499 हरियाणा अंबाला केंट
- मान्या (F) अंक - 499 बठिंडा पंजाब
- योगेश कुमार गुप्ता (M) अंक - 499 जॉनपूर यूपी
- सिद्धांत (M) अंक - 499 नोएडा जीबी नगर उत्तर प्रदेश
- दिव्यांश (M) अंक - 499 नोएडा जीबी नगर उत्तर प्रदेश
- शिवानी (F) अंक - 499 नोएडा जीबी नगर उत्तर प्रदेश
- इश मदन (M) अंक - 499 पटेल नगर गाजियाबाद
- अपूर्वा जैन (F) अंक - 499 शास्त्री नगर गाजियाबाद
- अंकुर मिश्रा (M) अंक - 499 वसुंधरा गाजियाबाद
- वत्सल (M) अंक - 499 मेरठ केंट
क्षेत्रवार पास प्रतिशत
1 त्रिवेंद्रम 99. 852 चेन्नई 99.00
3 अजमेर 95.89
4 पंचकूला 93.72
5 प्रयागराज 92.55
6 भुवनेश्वर 92.32
7 पटना 91.86
8 देहरादून 89.04
9 दिल्ली 80.97
10 गुवाहाटी 74.49
कमेंट
कमेंट X