फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Leadership: When the Power to Change Is in Your Hands; How to Prove Yourself After a Failed Leader

Leadership: बदलाव की कमान जब आपके हाथ में हो! जब असफल लीडर के बाद कमान मिले, तो कैसे साबित करें अपनी काबिलियत

Sat, 19 Jul 2025 11:36 AM IST
शिवम गर्ग डार्सी आइकेनबर्ग, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
डार्सी आइकेनबर्ग, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 19 Jul 2025 11:36 AM IST
सार

Effective Leadership: जब किसी असफल लीडर के बाद आपको नेतृत्व का मौका मिले, तो यह चुनौती नहीं बल्कि अवसर होता है। जानिए ऐसे हालात में खुद को एक प्रभावशाली और निर्णायक लीडर कैसे साबित करें।

विज्ञापन
Leadership: When the Power to Change Is in Your Hands; How to Prove Yourself After a Failed Leader
Leadership - फोटो : freepik

विस्तार

Leadership After Failure: हो सकता है, कभी-कभी आपके साथ ऐसा हो कि आपको किसी ऐसे ओहदे पर तैनाती दे दी जाए या फिर कोई ऐसा प्रोजेक्ट दे दिया जाए, जिसमें आपसे पहले के लीडर असफल हो गए हों। बेशक यह काफी चुनौतीपूर्ण स्थिति होती है, लेकिन इसमें ही आपके लिए खुद को बेहतर पेशेवर साबित करने का मौका भी छिपा होता है। ऐसे में, पारंपरिक नेतृत्व शैली से हटकर एक अलग, स्पष्ट व निर्णायक दृष्टिकोण अपनाना जरूरी हो जाता है, क्योंकि किसी असफल लीडर की जगह लेना आसान नहीं होता। कुछ तरीके अपनाकर आप ऐसे वक्त में अपनी काबिलियत साबित कर सकते हैं।

विज्ञापन

स्थिर सोच और स्पष्ट दृष्टिकोण

जब आप एक असफल लीडर की जगह लेते हैं, तो यह स्वाभाविक है कि परिस्थितियां आपको उम्मीद से ज्यादा खराब मिलें। आपके सामने व्यावसायिक, सांस्कृतिक और संचालन संबंधी कई गहरी तथा अप्रत्याशित समस्याएं आ सकती हैं। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास और धैर्य बेहद जरूरी है। खुद को इस वास्तविकता के लिए तैयार करें कि रचनात्मक बदलाव की राह में आपको कई अप्रत्याशित पहलुओं से दो-चार होना पड़ेगा। स्थिर सोच और स्पष्ट दृष्टिकोण से आपको इन परिस्थितियों में भी मजबूती से खड़े रहने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

समस्या की व्यापक तस्वीर को समझें

नेतृत्व संभालते ही आपकी प्राथमिकता मौजूदा चुनौतियों की समग्र और वास्तविक स्थिति को स्पष्ट रूप से समझने की होनी चाहिए। किन वजहों से पिछला नेतृत्व सफल नहीं रहा?, क्या यह कमी संवाद में थी या रणनीति में?, मौजूदा टीम में क्या बदलाव जरूरी हैं? और क्या आप एक छोटी और प्रभावी शुरुआत कर सकते हैं?, जैसे कुछ सवालों के जवाब तलाश करके आप ऐसा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक बनिए, जिम्मेदारी लीजिए

यह एक ऐसा मौका होता है, जब आपको केवल दिशा-निर्देश देना नहीं होता, बल्कि खुद को भी सक्रिय रूप से हर काम में शामिल करना होता है। यही वह क्षण होता है, जब आप अपने अनुभव, निर्णय क्षमता और व्यक्तिगत भागीदारी से बदलाव की नींव रख सकते हैं। दूसरों पर निर्भर होने की जगह खुद आगे बढ़कर कार्यों को संभालिए, ताकि दिशा और परिणाम, दोनों पर आपकी मजबूत पकड़ बन सके।

विश्वास बनाइए, दोष मत दीजिए

जब कोई नया नेतृत्व आता है, तो टीम के सदस्यों में अनिश्चितता और भय का माहौल बन जाता है। वे सोचते हैं कि अब आगे क्या होगा? क्या स्थितियां संभाली जा सकती हैं? ऐसे में, पारदर्शिता के साथ स्थिति की सच्चाई से उन्हें अवगत कराएं। अपने पूर्ववर्ती को दोष न दें, बल्कि टीम के भरोसे को मजबूती दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed