BSEB: बिहार बोर्ड कक्षा 12 की उत्तर कुंजी को चुनौती देने का आज आखिरी दिन, इस तरीके से दर्ज करें आपत्ति
Bihar Board 12th Answer Key: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की आज अंतिम तिथि है। छात्र नीचे बताए तरीके से उत्तर कुंजी को आज नीचे बताए समय तक चुनौती दे सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board Inter Answer Key 2024: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने का आज आखिरी दिन है। चुनौती विंडो आज, 05 मार्च को बंद कर दी जाएगी। छात्र आज तक बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2024 में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से आज शाम 05 बजे तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Bihar Board Exam Result 2024: जल्दी आएगा रिजल्ट
इसके साथ ही बोर्ड ने मूल्यांकन की सभी प्रक्रियाएं भी लगभग पूरी कर ली है। एक बार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समाप्त हो जाने के बाद, बोर्ड इंटर के अंतिम परिणामों की घोषणा के लिए तारीख और समय के बारे में भी जानकारी साझा करेगा।
बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत और इंटर परीक्षा के अन्य प्रमुख विवरणों की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। इसके बाद बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा।
अंकन योजना के अनुसार, छात्रों को उत्तीर्ण घोषित होने के लिए थ्योरी पेपर में 30% और प्रैक्टिकल में कुल अंकों का 40% स्कोर करना होगा।
Bihar Board Class 12th Answer key: इस तरह दर्ज कराएं आपत्ति
आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- छात्र आधिकरिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
- रोल नंबर और रोल कोड जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखेगा
- उत्तर कुंजी की जांच करें और जिस उत्तर से आप संतुष्ट नहीं हैं उस पर आपत्ति दर्ज कराएं।
- एक बार हो जाने के बाद, अपना उत्तर और सहायक दस्तावेज अपलोड करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X