फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Last Date Extended for the posts of Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission UP Van Daroga

UP Van Daroga Recruitment: यूपी वन दरोगा के 701 पदों पर UP PET के स्कोर से होगी भर्ती, आवेदन नौ नवंबर तक होंगे

Tue, 08 Nov 2022 06:10 PM IST
सौरभ पांडे जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Tue, 08 Nov 2022 06:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वन दरोगा भर्ती में रिक्त पदों पर आवेदन करने के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
Last Date Extended for the posts of Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission UP Van Daroga
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSSSC Van Daroga Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी UP PET 2021 की परीक्षा क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन खबर है। उत्तर प्रदेश में वन एवं वन्य जीव विभाग में वन दरोगा के 701 पदों पर भर्ती शुरू की गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 17 अक्तूबर, 2022 से शुरू की गई थी, जिसकी अंतिम तिथि छह नवंबर थी लेकिन तकनीकी खराबी के कारण कई उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे में सरकार ने इसे नौ नवंबर तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन

भर्ती एवं चयन प्रक्रिया की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के पास है। आयोग ने यूपी वन दरोगा भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना 22 सितंबर, 2022 को जारी की थी। भर्ती कार्यक्रम के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 17 अक्तूबर से शुरू होकर नौ नवंबर, 2022 तक चलेगी।  

विज्ञापन

UP Van Daroga Recruitment 2022 की आवेदन प्रक्रिया

यूपी वन दरोगा भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर जाने के बाद कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। आवेदन के दौरान सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 25 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। शुल्क भुगतान और आवेदन में सुधार के लिए अंतिम तिथि 13 नवंबर, 2022 निर्धारित की गई है

UP Van Daroga Recruitment आवेदन के लिए UP PET स्कोर जरूरी

उत्तर प्रदेश वन दरोगा भर्ती 2022 के आवेदन के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित विषयों में स्नातक होना चाहिए। इन विषयों में गणित, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान, वानिकी, भू-गर्भ विज्ञान, कृषि, सांख्यिकी और पर्यावरण विज्ञान शामिल हैं। साथ ही, उम्मीदवारों को UPSSSC की पिछले वर्ष की पीईटी परीक्षा यानी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 में स्कोर प्राप्त किया होना चाहिए। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा एक जुलाई 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष या अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी, एसटी के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

UP Van Daroga Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने के चरण

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां होम पेज पर, “वन दरोगा” आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद रिक्त पद के लिए आवेदन करें और आवेदन पत्र भरें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब अपने दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed