{"_id":"5d6b57058ebc3e01767f393e","slug":"last-date-for-filling-application-form-for-dorilal-agarwal-divyang-scholarship-is-30-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोरीलाल अग्रवाल दिव्यांग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आज से, फॉर्म भरकर भेजने की अंतिम तिथि 30 सितंबर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
डोरीलाल अग्रवाल दिव्यांग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आज से, फॉर्म भरकर भेजने की अंतिम तिथि 30 सितंबर
Sun, 01 Sep 2019 10:58 AM IST
Garima Garg
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोरी लाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति-2019 के लिए आवेदन रविवार से शुरू हो रहा है। यह प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। इसका आयोजन विकलांग सहायता संस्था मथुरा की आगरा शाखा और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान किया जा रहा है। यह जानकारी संस्था के सचिव प्रेम चंद जैन ने दी।
विज्ञापन
जैन ने बताया, ऐसे दिव्यांग छात्र-छात्राएं जो बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम, बीएड, एमएड, डीएलएड, एलएलबी, एलएलएम, एमसीए, एमबीए, एमबीबीएस, एमएस, एमडी, बीटेक अथवा एमटेक, एमफिल और पीएचडी में किसी भी राजकीय कॉलेज में नियमित पढ़ाई कर रहे हैं, इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के लिए नाम, कक्षा और मोबाइल नंबर ई-मेल पर vssagra2017@gmail.com भेजना होगा। आवेदन फॉर्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर है।
विज्ञापन
संस्था के अध्यक्ष डॉ. एमसी गुप्ता ने बताया कि शारीरिक रूप से अक्षम, हाथ, पैर कटे, पोलियो ग्रस्त, मूक-बधिर, दृष्टिहीन और मानसिक दिव्यांगता से ग्रस्त छात्र-छात्राएं इसमें आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति के लिए चयन मेरिट पर होगा। चयनित छात्र-छात्राओं को 12 हजार से 24 हजार रुपए प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि 2018 में 16 राज्यों के 140 जिलों के 139 छात्र-छात्राओं को 22 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सरकारी विभाग में है नौकरियों के कई अवसर, जानें इसे पाने का तरीका
कमेंट
कमेंट X