{"_id":"64203ab584bccbfc9b0cf3e9","slug":"kvs-class-1-admission-2023-registration-begins-tomorrow-know-how-to-apply-online-kvsangathan-nic-in-2023-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KVS Admissions 2022: केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा के दाखिलों के लिए कल से आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
KVS Admissions 2022: केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा के दाखिलों के लिए कल से आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
Sun, 26 Mar 2023 06:12 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 26 Mar 2023 06:12 PM IST
सार
KVS Admission 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक वर्ष के लिए 2023-24 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश के लिए तिथियों की घोषणा कर दी है। कल यानी 27 मार्च 2023 से इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
KVS Class 1 admission 2023
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KVS Admission 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक वर्ष के लिए 2023-24 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश के लिए तिथियों की घोषणा कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी 27 मार्च 2023 से शुरू होगी। केवीएस पहली कक्षा में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 अप्रैल 2023 तक है। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
केवीएस की तरफ से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, पंजीकरण 27 मार्च को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। माता-पिता, अभिभावक और अन्य 17 अप्रैल, 2023 को सुबह 7 बजे तक पंजीकरण करा सकेंगे। केवीएस कक्षा 1 के लिए पात्र होने के लिए ऊपरी आयु सीमा 6 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश कार्यक्रम
- कक्षा 1 प्रवेश के लिए केवीएस विज्ञापन- 22 मार्च 2023
- केवीएस कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण- 27 मार्च 2023
- केवीएस ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि- 17 अप्रैल 2023
- पंजीकृत उम्मीदवारों की अंतरिम चयन और प्रतीक्षा सूची की घोषणा- पहली सूची 20 अप्रैल, 2023, दूसरी सूची 28 अप्रैल, 2023 (यदि सीटें खाली रहती हैं) तीसरी सूची 4 मई, 2023 (यदि सीटें खाली रहती हैं)
कमेंट
कमेंट X