KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय के लिए बंद होने जा रही है पंजीकरण विंडो, जल्द भर दें यहां से फॉर्म
KVS Registration 2025: केन्द्रीय विद्यालय संगठन के बालवाटिका-1 और 3 में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि कल है। जिन अभिभावकों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे 24 मार्च रात 10 बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं। निर्धारित समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा संचालित बालवाटिका 1 और 3 में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि कल समाप्त हो रही है। जिन अभिभावकों ने अभी तक अपने बच्चों का आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में नए प्रवेश के संबंध में इस कार्यालय के पत्र संख्या 05.03.2025 के क्रम में, यह सूचित किया जाता है कि बालवाटिका-1 और 3 (जहां भी लागू हो) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24.03.2025 (रात 10:00 बजे तक) तक बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, बालवाटिका- I और 3 (जहां भी लागू हो) के लिए लॉटरी का ड्रा अब 26.03.2025 के बजाय 28.03.2025 को आयोजित किया जाना है, जैसा कि केवीएस (मुख्यालय) पत्र दिनांक 17.03.2025 के माध्यम से पहले ही सूचित किया जा चुका है।"
पात्रता मानदंड
केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के प्रवेश दिशानिर्देश 2025-26 के अनुसार, बालवाटिका-1, 2 और 3 के लिए 31 मार्च 2025 तक बच्चे की उम्र क्रमशः 3 से 4 वर्ष, 4 से 5 वर्ष और 5 से 6 वर्ष होनी चाहिए। सीटों का आरक्षण इन्हीं दिशानिर्देशों के तहत किया जाएगा।
और भी पढ़ें:- बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट कहां देखें? यहां मिलेगा लिंक; तुरंत कर लें पंजीकरण
आरटीई अधिनियम 2009 के तहत 25% सीटें आरक्षित हैं, जिसके तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही, आरटीई कोटे के तहत प्रवेश पाने वाले बच्चों को कक्षा 1 में दाखिला मिलने के बाद कक्षा 8 तक छूट और रियायतें मिलती रहेंगी।
बालवाटिका-1 और 3 के लिए ड्रा की नई तिथि 28 मार्च
केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने बालवाटिका-1 और 3 के लिए ड्रा की तारीख बदलकर 28 मार्च कर दी है, जो पहले 26 मार्च को प्रस्तावित थी। अभिभावकों को यह ध्यान रखना जरूरी है कि आवेदन तभी सबमिट माना जाएगा जब उन्हें ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल से आवेदन सबमिशन कोड प्राप्त हो जाएगा। बिना इस कोड के उनका आवेदन डेटा मान्य नहीं होगा। बालवाटिका (स्तर 1, 2 और 3) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च है, और यह प्रक्रिया रात 10 बजे तक बंद हो जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध KVS प्रवेश 2025 नोटिस पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां अभ्यर्थियों को बालवाटिका 1 और 3 तथा कक्षा 1 के लिए पंजीकरण लिंक मिलेंगे।
- ऑनलाइन पंजीकरण करें और खाते में लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X