फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KVPY Exam 2021: Merit based selection from written exam only, get Rs.7000 scholarship every month

KVPY Exam 2021: परीक्षा से ही बनेगी मेरिट, नहीं होंगे इंटरव्यू, 7000 तक प्रति माह मिलेगी स्कॉलरशिप

Tue, 12 Jan 2021 10:16 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 12 Jan 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
KVPY Exam 2021: Merit based selection from written exam only, get Rs.7000 scholarship every month

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु की ओर से आयोजित होने वाली किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाय) का इस साल एक ही चरण होगा। इस परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी, 2021 को होना है। कालेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर बेसिक साइंस में रिसर्च के तौर पर कैरियर बनाने के इच्छुक होनहारों के लिए केंद्रीय वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा इस परीक्षा को क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को 7 हजार रुपये तक की मासिक स्कॉलरशिप भी मिलती है।

विज्ञापन


इन शहरों में होगी परीक्षा -  छत्तीसगढ़ में भिलाई, बिलासपुर और रायपुर व मध्यप्रदेश में भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन शहर में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस साल केवल लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट तैयार होगी और इंटरव्यू नहीं होंगे।
विज्ञापन


कौन कर सकता है आवेदन? - फेलोशिप में विज्ञान के 11वीं, 12वीं और फर्स्ट ईयर के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आगे दिए लिंक के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके आलावा भारतीय विज्ञान संस्थान ने KVPY 2020 परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट भी जारी किए हैं। इन मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण जानकारियां - 

  • केवीपीवाय-2020 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड के साथ ही कोविड-19 से संबंधित एडवाइजरी और सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी जारी कर दिए गए हैं।
  • एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म में यह घोषणा करनी होगी कि 15 जनवरी के बाद छात्र कोविड पॉजिटिव नहीं था और न ही छात्र का टेस्ट पॉजिटिव आया है।
  • साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व थर्मोगन की मदद से टेंपरेचर मापा जाएगा और टेम्परेचर परमीसिबल लिमिट से अधिक होने पर स्टूडेंट को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • इस वर्ष फेलोशिप के लिए केवीपीवाय एप्टीट्यूड टेस्ट के अंकों के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा।

KVPY एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed