फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kota Coaching Institute will start from 1 September, made big changes due to covid

कोटा: एक सितंबर से खुल रहे हैं कोचिंग संस्थान, जानें किन नियमों का करना होगा पालन

Sat, 28 Aug 2021 08:57 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 28 Aug 2021 08:57 PM IST
सार

कोटा में कोचिंग संस्थानों ने एक सितंबर से ऑफलाइन कक्षाओं को फिर से खोलने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Kota Coaching Institute will start from 1 September, made big changes due to covid
Student - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को फिर से ऑफलाइन कक्षाएं संचालित करने की अनुमति दे दी है। इसके बाद कोटा में कोचिंग संस्थानों ने एक सितंबर से ऑफलाइन कक्षाओं को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि, कोचिंग सेंटरों ने छात्रों के बीच कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए कई सुरक्षा उपायों की घोषणा भी की है।

विज्ञापन

 

छात्रावास और मेस के लिए यह हैं नियम

छात्रावास और मेस में बायोमेट्रिक की जगह को रजिस्टर में एंट्री करने होगी। जिसने इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) वाले छात्रों को वर्गीकृत करने के लिए एक कॉलम होगा। इस छात्रों की नियमित चिकित्सा देखभाल और चिकित्सा टीमों द्वारा निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन

कोटा में है लगभग 40 कोचिंग संस्थान
देश भर से लगभग 1.75 लाख छात्र हर साल विभिन्न इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए देश के एक प्रमुख कोचिंग हब कोटा में आते हैं। शहर में लगभग 35-40 प्रमुख कोचिंग संस्थान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी 18+ को लगाया गया टीका 

संस्थानों ने कहा कि उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि टीकाकरण और कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन हो और यही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता भी है। इसलिए, लगभग पूरे स्टाफ, संकायों और 18 वर्ष से ऊपर के छात्रों को शहर के अधिकांश कोचिंग सेंटरों में टीका लगाया गया है।


छात्रों के लिए टीकाकरण की व्यवस्था

जिले के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि शहर में छात्रों के आगमन पर उनके टीकाकरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, और जिनका टीकाकरण नहीं हो पाया है, उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी।


आरटी पीसीआर और टीकाकरण प्रमाण पत्र जरूरी

कोटा कलेक्टर उज्जवल राठौर ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि शहर के कोचिंग संस्थानों को शहर में आने वाले छात्रों की आरटी-पीसीआर नकारात्मक रिपोर्ट और टीकाकरण प्रमाण पत्र की जांच करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के उप निदेशक को एक सितंबर से कक्षाओं को फिर से खोलने और उसकी निगरानी के लिए नोडल अधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के छात्रों के लिए विशेष टीकाकरण शिविर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
 

एक रूम में नहीं रहेंगे एक से ज्यादा छात्र

कोटा कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल ने कहा कि शहर के अधिकांश छात्रावास भवनों को साफ कर दिया गया है और मेस में छात्रों की संख्या को भी 50 प्रतिशत तक कम कर दिया गया है। कोटा में छात्रावासों में एक छात्र के लिए एक रूम की व्यवस्था है जो पहले से ही छात्रों को पर्याप्त रूप से सुरक्षित रखता है, लेकिन अब एक कमरे में एक से अधिक छात्रों को समायोजित करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा।


20 हजार छात्र पहुंचे कोटा

मित्तल ने कहा कि प्रत्येक छात्रावास के शीर्ष तल पर एक अलग कमरे को एक क्वारेंटाइन रूम में विकसित किया गया है, पिछले कुछ दिनों में 20,000 से अधिक छात्र कोटा पहुंचे हैं। वर्तमान में, कोटा में बाहर से 50,000 से अधिक छात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed