SSC GD Recruitment 2021: GD भर्ती की आन्सर-की तो हो गई है जारी, जानिए कब जारी हो सकता है रिजल्ट
SSS ने GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। आयोग ने आन्सर-की करने के साथ-साथ पेपर में विसंगति होने की स्थिति में अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने का भी मौका दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए कराई जाने वाली लिखित परीक्षा की आन्सर-की जारी कर दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस परीक्षा का परिणाम भी जनवरी माह के दूसरे सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है। ये परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 के बीच हुई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस आन्सर-की को देख सकते हैं। साथ ही परीक्षा के दौरान पूछे जाने वाले सवालों या प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में किसी भी प्रकार की विसंगति होने की स्थिति में अभ्यर्थी अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के जरिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों की भर्ती में BSF के 7,545, CISF के 8,464, SSB के 3,806, ITBP के 1,431, असम राइफल्स (AR) के 3,785 तथा SSF के 240 पद शामिल हैं। एसएससी ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। आन्सर-की डाउनलोड करने या आपत्ति दर्ज करने से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए कैडिडेट् स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी सरकारी नौकरी के लिए किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो वो करेंट अफेयर्स की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें आन्सर-की
· उम्मीदवारों को स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
· होमपेज पर जाकर अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगइन करना होगा।
· यहां SSC GD Constable 2021 Answer key जैसा विकल्प दिखाई देगा।
· इसके बाद अभ्यर्थी की स्क्रीन पर उत्तरकुंजी आ जाएगी, जिसे डाउनलोड कर सीधे पीडीएफ फॉर्मेट में सेव कर सकेंगे।
कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X