RRB/RRC Group D Exam 2021: फोटो सिग्नेचर में बदलाव की प्रक्रिया हो गई है समाप्त, जानें कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड और किस पैटर्न पर होगी परीक्षा
ग्रुप D भर्ती के लिए 23 फरवरी 2022 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का युवा लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03लाख पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को रेलवे ने अपने एप्लीकेशन के फोटो और सिग्नेचर में सुधार करने का मौका दिया था और अब यह प्रक्रिया समाप्त हो गई है। फोटो और सिग्नेचर में सुधार के लिए रेलवे ने अपनी वेबसाइट पर लिंक 15 दिसंबर से 26 दिसंबर तक एक्टिव किया था। रेलवे ने इस परीक्षा के लिए 23 फरवरी 2022 से परीक्षा आयोजित करने का ऐलान किया है। रेलवे द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा को कई फेज में आयोजित किया जाएगा और इसके लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। वहीं, अगर आप इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए RRB Group D Free Courses & Mock Test की सहायता ले सकते हैं और मॉक टेस्ट व ई-बुक्स के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।
कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड:
ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए रेलवे 23 फरवरी 2022 से परीक्षा आयोजित करेगी। कोरोना महामारी की वजह से इस परीक्षा को भी NTPCपरीक्षा की तरह अलग अलग फेज में आयोजित किया जाएगा। रेलवे इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी के लिए उनका प्रोविशनल एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले जारी करेगी। रेलवे द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड उन्हें परीक्षा से 4दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं।
किस पैटर्न पर होती है परीक्षा:
इस भर्ती के लिए अयोजित होने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90मिनट का वक्त दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को एक अंक मिलेगा, लेकिन नेगेटिव मार्किंग लागू होने की वजह से प्रत्येक 3गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 1 मार्क्स काट भी लिया जाएगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न 25, मैथ्स सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, सामान्य सचेतना एवं रीजनिंग सेक्शन से 30 अंक के 30 प्रश्न तथा करेंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान सेक्शन से 20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी:
अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों UP लेखपाल, UPTET/CTET जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।
कमेंट
कमेंट X