UPTET Exam 2021: TET से जुड़ी ये नई जानकारी जान लें अभ्यर्थी, वरना नहीं मिलेगी एग्जाम सेंटर्स में ऐंट्री
सरकारी टीचरों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश में टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट 23 जनवरी 2022 को आयोजित किया जाएगा। पहले ये परीक्षा 28 नवंबर 2021 को होने वाली थी लेकिन पेपर लीक होने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने नवंबर में रद्द हुई यूपी अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक अब यूपीटीईटी की पुन: परीक्षा 23 जनवरी 2022 को कराई जाएगी। यूपीपीईबी द्वारा आयोजित यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में सम्पन्न कराई जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का चयन किया जाता है। बताते चलें कि यूपीटीईटी राज्य की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है और इस साल तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेंगे। इस एलिजिबिल्टी टेस्ट से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी के लिए कैंडिडेट्स यूपीपीईबी की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। परीक्षा में अब ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को बेहतर बनाने और रिवीजन पर ध्यान देना चाहिए। अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम पर मौजूद कई फ्री कोर्सेस और FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की मदद से भी इस बचे हुए समय में अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं।
क्या है जरूरी अपडेट
यूपीटीईटी के प्राथमिक स्तर के लिए करीब 12,91,628 में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 8,73,553 परीक्षार्थियों के शामिल होने का अनुमान है। इस बार इस एग्जाम को नकल विहीन बनाने के लिए उत्तर प्रदेश शासन कई कड़े कदम उठा रहा है। TET में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों के लिए सबसे अहम जानकारी ये है कि रद्द हुई परीक्षा के बाद भर्ती बोर्ड अभ्यर्थियों के नए सिरे से एडमिट कार्ड जारी करेगा। अभ्यर्थियों को अपना नया प्रवेशपत्र ही एग्जाम सेंटर ले जाना होगा वरना उन्हें सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को ये भी बता दें कि कई जिलों में परीक्षा केंद्रों को बदलने की तैयारी भी चल रही है तो ऐसे में संभव है कि कई अभ्यर्थियों के एग्जाम सेंटर भी बदल सकते हैं।
किस तारीख से जारी होंगे नए एडमिट कार्ड
कई मीडिया रिपोर्टस में ये दावा किया जा रहा है कि इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 12 जनवरी 2022 को जारी किए जा सकते हैं। यूपीटीईटी का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाएगा। ये एग्जाम दो पाली में होगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 तक और दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 2.30 से लेकर शाम पांच बजे तक किया जाएगा। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।
कितने लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल
यूपी टीईटी की परीक्षा में लगभग 20 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। छात्रों की इस बड़ी संख्या के लिए राज्य भर में सरकार द्वारा 2,736 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया था। हालांकि, परीक्षा के दिन ही पेपर लीक हो जाने के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था। यूपीटीईटी परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से यूपी सरकार के स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) कक्षाओं को पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों का चयन किया जाता है।
इस बचे हुए समय में सफलता के साथ अपनी तैयारी को बनाएं बेहतर
यूपीटेट में शामिल हो रहे अभ्यर्थी सफलता के कोर्स की मदद से परीक्षा के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर सकते हैं और सरकारी शिक्षक बनने का अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी और प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं तो आपको एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता के कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X