{"_id":"5f0676878ebc3e63b86db64e","slug":"know-about-uv-astra-device-iit-guwahati-students-develop-this-device-know-all-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या है UV-Astra? IIT-Guwahati के दो छात्रों ने बनाया ये मोबाइल से संचालित होने वाला उपकरण","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
क्या है UV-Astra? IIT-Guwahati के दो छात्रों ने बनाया ये मोबाइल से संचालित होने वाला उपकरण
Thu, 09 Jul 2020 10:16 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी गुवाहटी
- फोटो : social media
कोरोना वायरस के कारण लोग किसी भी वस्तु को स्पर्श करने से पहले उसे साफ करते हैं। उनके मन में ये डर रहता है कि जिस वस्तु को वो छू रहे हैं कहीं उसमें वायरस चिपका न हो। लेकिन अब यह डर जल्द ही खत्म हो सकता है। IIT-Guwahati के छात्रों ने अब एक ऐसा उपकरण बनाने का दावा किया है जो किसी भी वस्तु को कीटाणु से छुटकारा दे सकता है। छात्रों ने पीटीआई को बताया कि नैनो अल्ट्रा-वायलेट (यूवी) उपकरण जिसे 'यूवी-एस्ट्रा' भी कहते हैं, वायरस और बैक्टीरिया को मार सकता है। ये उपकरण अपना काम तीन सेकेंड में करता है। इसके निर्माता अनंत मित्तल और शुभम येनावर, दोनों संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग के छात्र हैं।
विज्ञापन
अनंत मित्तल ने पीटीआई को बताया कि यूवी-एस्ट्रा, वायरस के खिलाफ सबसे अच्छा व्यक्तिगत सुरक्षा हथियार साबित होगा। यह पुन: उपयोग के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, पीपीई Personal Protection Equipment (PPE) कीटाणुरहित भी कर सकता है। अगर इसके गुणों की बात करें तो "अल्ट्रा-वायलेट लाइट को कीटाणुनाशक गुणों के लिए जाना जाता है। ये बहुत कम बिजली वाली यूवी लाइट का उपयोग करता है, जिससे कोई नुकसान भी नहीं है। इस उपकरण को मोबाइल फोन द्वारा संचालित किया जा सकता है। और इसका जीवन 5,000 घंटे है। इसका वजन 10 ग्राम से कम है और लगभग तीन सेंटीमीटर लंबा है। अनंत ने कहा कि हिंदी में 'एस्ट्रा' का मतलब दुश्मन पर हमला करने वाला हथियार है इसलिए हमने इस डिवाइस को 'यूवी-एस्ट्रा' नाम दिया है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X