फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   know about Pt. Ravishankar Shukla University exam dates and result

विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा 20 मई को हो रही है खत्म, जानें कब आएंगे परिणाम

Tue, 14 May 2019 05:34 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 14 May 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
know about Pt. Ravishankar Shukla University exam dates and result

Pt. Ravishankar Shukla University: पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) की वार्षिक परीक्षा 20 मई, 2019 को समाप्त हो जाएगी। यह परीक्षा 06 मार्च से आयोजित की गई थी और परीक्षा के परिणाम भी इसी माह में जारी किए जाएंगे। वहीं कई अफसरों का कहना है कि जो लिखित परीक्षाएं 15 अप्रैल में पहले संपन्न हुई हैं। उन कॉपियों के मूल्यांकन का काम चल रहा है और परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


आपको बता दें कि B.SC होमसाइंस, B.com व अन्य कक्षाओं के परीक्षा परिणाम पहले जारी होंगे। वहीं कई विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और नतीजे घोषित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। संभावना है कि मई के आखिरी सप्ताह तक कुछ कक्षाओं के रिजल्ट जारी होंगे। जून माह के पहले और दूसरे सप्ताह में B.com के तीनों कक्षाओं के परिणाम घोषित हो जाएंगे। 

विज्ञापन

know about Pt. Ravishankar Shukla University exam dates and result

लोकसभा चुनाव के कारण रविवि की वार्षिक परीक्षाएं करीब दस दिनों तक नहीं हुई। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा की समय-सारणी में बदलाव करना पड़ा। वार्षिक परीक्षा भी देर से समाप्त हो रही है। पहले 10 मई से पहले परीक्षा खत्म की जाने वाली थी। लेकिन अब यह परीक्षा 20 मई को संपन्न हो रही है। बता दें कि रविवि की वार्षिक परीक्षा में इस वर्ष 1.45 लाख परीक्षार्थी उपस्थित हैं। वहीं पिछली वर्ष की तुलना में इस वर्ष करीब सात हजार परीक्षार्थी ज्यादा उपस्थित हैं। 

BBA के आवेदन की प्रक्रिया शुरू, सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी के साथ-

रविवि की वार्षिक परीक्षाएं समाप्त होने के बाद सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो जाएगी। पिछले दिनों BBA सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। M.A., M.com, M.sc व अन्य पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन इसी माह से शुरू होंगे। सेमेस्टर परीक्षाएं जून माह से शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed