AIIMS में शुरू होने जा रहा है यह शानदार कोर्स, यहां लें पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल नए सत्र के लिए जुलाई से 'केमिकल-बायोलॉजिकल-रेडियोलॉजिकल-न्यूक्लियर एंड एक्सप्लोसिव (CBRNE) डिजास्टर' के मेडिकल प्रबंधन में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है।
एम्स भोपाल के निदेशक सरमन सिंह ने कहा कि यह पाठ्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर पेश किया जा रहा है। सीमा पार CBRNE हमलों या कुछ दुर्घटनाओं जैसी स्थिति के लिए छह महीने का कोर्स होगा। सिंह ने यह भी कहा कि एम्स भोपाल पहला केंद्र होगा जो इस सर्टिफिकेट कोर्स को शुरू कर रहा है। बाद में, दिल्ली और जोधपुर के एम्स भी इस कोर्स को शुरू करेंगे।
उन्होंने कहा कि छह महीने के कोर्स के लिए बारह डॉक्टरों का चयन किया जाएगा। खास बात ये है कि एम्स भोपाल में अब एक क्षेत्रीय विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला भी है, जो ज़ीका और स्वाइन फ्लू जैसे उच्च जोखिम वाले वायरस के लिए परीक्षण कर सकती है।
पाठ्यक्रम का संचालन "ओपन एंड डिस्टेंट लर्निंग" मोड के माध्यम से किया जाएगा, जो कि परमाणु चिकित्सा और संबद्ध विज्ञान संस्थान (INMAS), रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) है।
शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X