फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   know about ccsu international seminar

सीसीएसयू में चल रहा है अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, जानें कौन बढ़ा रहा है हमारी ताकत

Sun, 11 Aug 2019 10:11 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 11 Aug 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
know about ccsu international seminar

गणित प्राचीन काल से हमारी ताकत रहा है। इसका उपयोग विज्ञान की हर विद्या में किया जाता है। कला विषयों में भी व्यापक रूप से गणित का उपयोग होता है। हमने पूरी दुनिया को गणित से परिचय कराया। धरती से चांद की दूरी मापना हमने दुनिया को बताया। यह बातें सीसीएसयू में इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ फिजिकल साइंस द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में डॉ. दिवाकर पांडे ने कहीं।  

विज्ञापन

दूसरे व्याख्यान में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से आए प्रो. सीके मिश्रा ने कहा कि वक्रता समानता का उपयोग भौतिक विज्ञान एवं रिलेटिवटी थ्योरी में भी किया जाता है। वक्रता समानता का उपयोग फिंसलर ज्यामिति एवं रिमानियन ज्यामिति में भी किया जाता है। यूके से आए प्रो. प्रमोद गौड़ ने कहा कि विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जानकारी करने के लिए कंप्यूटर मॉडल का उपयोग किया जाता है। विभिन्न प्रकार का कंप्यूटर मॉडल का उपयोग अल्जाइमर जैसे बीमारियों में किया जाता है। संयुक्त अरब अमीरात से आए प्रो. संजय त्यागी ने अस्पष्ट वातावरण में गणित का मॉडल प्रस्तुत किया। प्रो. संजीव कुमार आगरा यूनिवर्सिटी ने इंश्योरेंस सेक्टर में फर्जी सेट के उपयोग के बारे में जानकारी दी। कोलकाता यूनिवर्सिटी से आए प्रो. यूसी डे ने डिफरेंशियल ज्यामिति विषय में विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्रो. अनिल वशिष्ठ कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने थर्मोइलेस्टिक सवरेट एवं हीट सोर्स के बारे में विस्तार से व्याख्यान दिया। एचएस शुक्ला गोरखपुर यूनिवर्सिटी व्याख्यान में ज्यामिति ऑफ कंफर्मल बीटाचेंज ऑफ फिंसलर मैट्रिक के बार में बताया।
विज्ञापन


प्रो. एमनाम रोहन एनआईटी मणिपुर, अमित मिश्रा, शर्मिष्ठा मिश्रा, एससी मलिक, यूसी नेगी, केसी पेटवाल ने भी व्याख्यान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रो. शिवराज सिंह और डॉ. राजेष ढंगवाल ने अध्यक्षता की। इस दौरान आयोजन कनवीनर प्रो. जयमाला, सचिव डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, प्रो. मृदुल कुमार गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर प्रो. वीरपाल,  प्रो. आरके सोनी, प्रो. हरे कृष्णा, प्रो. राकेश गुप्ता, डॉ. भूपेंद्र राणा, डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. अनिल मलिक, एवं डॉ. योगेंद्र गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढें- मेडिकल का वो क्षेत्र जहां खाली हैं लाखों पद, जानें आप कैसे ले सकते हैं फायदा

शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed