{"_id":"6087c4fd8ebc3ebf80432ace","slug":"kmat-result-2021-kerala-management-admission-test-result-declared-on-cee-kerala-gov-in-check-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट: केएमएटी रिजल्ट 2021 जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
केरल मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट: केएमएटी रिजल्ट 2021 जारी, ऐसे करें चेक
Tue, 27 Apr 2021 01:32 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:32 PM IST
सार
- केरल मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2021 का रिजल्ट जारी हो गया है
- इस साल केरल मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए कुल 5042 अभ्यर्थी क्वालिफाई हुए हैं
विज्ञापन
छात्राएं (फाइल फोटो)
- फोटो : iStock
विस्तार
केरल मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (KMAT) 2021 का रिजल्ट जारी हो गया है। आयुक्त कार्यालय द्वारा प्रवेश परीक्षाओं के लिए केरल प्रबंधन प्रवेश परीक्षा परिणाम 2021 घोषित कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी केरल प्रबंधन प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट cee.kerala.gov.in है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-गुवाहाटी विश्वविद्यालय: कोरोना की वजह से परीक्षाएं स्थगित, 11 मई तक सभी कॉलेज बंद
विज्ञापन
इस साल केरल मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए कुल 5042 अभ्यर्थी क्वालिफाई हुए हैं। अभ्यर्थी जैसे ही केरल प्रबंधन प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट खोलेंगे, एक पीडीएफ खुलेगा जहां वह अपना रोल नंबर देख सकते हैं। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे देखें अपना केरल मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट
-सबसे पहले केरल मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-केरल प्रबंधन प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नई विंडो खुलेगी।
-जहां एक पीडीएफ खुलेगा और इस तरह आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
-अभ्यर्थी अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं.
अभ्यर्थी KMAT रिजल्ट 2021 को अपने रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और नाम के जरिए खोज सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X