{"_id":"5ed4b92c79714932350f268c","slug":"kerala-tet-result-2020-declared-for-february-exam-on-ktet-kerala-gov-in-check-result-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala TET Result 2020: केरल टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Kerala TET Result 2020: केरल टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Mon, 01 Jun 2020 01:49 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 01 Jun 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
केरल टीईटी 2020 रिजल्ट जारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Kerala TET Result 2020: केरल टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थी केरल परीक्षा भवन की आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बता दें कि केरल टीईटी का रिजल्ट पहले ही जारी होने वाला था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसमें देरी हो गई थी। इससे पहले 11 मार्च को केरल टीईटी परीक्षा की आंसर शीट जारी हुई थी।
विज्ञापन
केरल टीईटी परीक्षा 15 फरवरी और 16 फरवरी के बीच हुई थी। इस परीक्षा में जो लोग भी बैठे थे, वो अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के जरिए चेक कर सकते हैं।
ऐसे करें केरल टीईटी परीक्षा का रिजल्ट चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-केरल टीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in है।
-यहां आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-रिजल्ट का यह लिंक होम पेज पर ही मिलेगा।
-जैसे ही आप रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करेंगे नया पेज खुल जाएगा।
-नए पेज पर आप अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि विवरण डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- आप अपना रिजल्ट डाउनलोड और प्रिंट ले सकते हैं।
केरल टीईटी की परीक्षा के जरिए अभ्यर्थी लोअर प्राइमरी, अपर प्राइमरी और हाई स्कूल कक्षाओं में पढ़ा सकते हैं। यानी की इस परीक्षा के जरिए अभ्यर्थी सरकारी शिक्षक बनते हैं। अभ्यर्थी को पढ़ाने की पात्रता मिल जाती है। इस परीक्षा को अभ्यर्थी की शिक्षण क्षमता और आवश्यक योग्यता की जांच के लिए कराया जाता है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X