KEAM Result 2022: केरल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, फार्मेसी दाखिला परीक्षा परिणाम जल्द, ये दस्तावेज रखें तैयार
Kerala KEAM Result 2022 and Counseling Schedule: इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा चार जुलाई, 2022 को केरल और मुंबई, नई दिल्ली और दुबई के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kerala KEAM Result and Counseling Schedule 2022: केरल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, फार्मेसी दाखिला परीक्षा के परिणाम 2022, जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। कार्यालय प्रवेश परीक्षा आयुक्त (CEE), केरल की ओर से अपनी वेबसाइट - cee.kerala.gov.in, केईएम परिणाम, तिथि और समय घोषित किया जाएगा। इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा चार जुलाई, 2022 को केरल और मुंबई, नई दिल्ली और दुबई के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
KEAM 2022 रैंक सूची भी जारी होगी
सीईई केरल शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, फार्मेसी और अन्य पाठ्यक्रमों में योग्य उम्मीदवारों को प्रवेश देने के लिए केईएएम (KEAM) 2022 रैंक सूची भी जारी करेगा। 50 प्रतिशत सीटें राज्य योग्यता के लिए आरक्षित हैं, 10 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के लिए आरक्षित हैं, 30 प्रतिशत सीटें सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों (SEBC) के लिए आरक्षित हैं, जबकि 10 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं।
KEAM 2022: कैसे डाउनलोड करें परिणाम?
-
सबसे पहले उम्मीदवार cee.kerala.gov.in पर जाएं। -
'केईएएम 2022 - कैंडिडेट पोर्टल' टैब पर क्लिक करें। -
एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और एक्सेस कोड के साथ लॉग इन करें। -
केईएएम 2022 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
केईएएम परिणाम पीडीएफ की जांच करें और इसे डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
KEAM 2022: रिजल्ट के बाद जारी होगा काउंसलिंग शेड्यूल
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को केईएएम 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा। प्रवेश परीक्षा आयुक्त (CEE) केरल की ओर से एक अलग अधिसूचना के माध्यम से काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा। काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के दौरान योग्य उम्मीदवारों को योग्यता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इनकी सूची यहां दी गई है।
KEAM 2022: प्रवेश के समय इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
-
प्रवेश परीक्षा आयुक्त (CEE) द्वारा जारी एडमिट कार्ड। -
जन्म तिथि साबित करने के लिए जन्म प्रमाण-पत्र। -
शैक्षणिक योग्यता साबित करने के लिए मूल अंक सूची और पास प्रमाण पत्र। -
प्रवेश परीक्षा आयुक्त (CEE) द्वारा जारी आवंटन पत्र। -
अपलोड किए गए सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां।
कमेंट
कमेंट X