फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   kerala Assembly passes contentious University Laws Bill opposition UDF boycotts

Kerala: केरल विधानसभा में पारित हुआ विवादास्पद विश्वविद्यालय कानून संशोधन विधेयक

Thu, 01 Sep 2022 03:52 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 01 Sep 2022 03:52 PM IST
सार

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और माकपा के नेतृत्व वाली केरल की एलडीएफ सरकार कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति सहित विभिन्न मुद्दों पर कुछ समय से आमने-सामने हैं।

विज्ञापन
kerala Assembly passes contentious University Laws Bill opposition UDF boycotts
Pinarayi Vijayan and Arif Mohammad Khan - फोटो : ANI

विस्तार

केरल विधानसभा में गुरुवार को विवादास्पद विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) विधेयक 2022 पारित किया गया है। इसके परिणामस्वरूप राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में राज्यपाल की शक्तियों को कम किया जाएगा। राज्य के विपक्षी दल कांग्रेस-यूडीएफ ने मतदान से पहले सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए आरोप लगाया कि सरकार विश्वविद्यालयों में प्रमुख पदों पर सत्तारूढ़ दल की कठपुतलियों को नियुक्त करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

विधेयक राज्य के उच्च शिक्षा क्षेत्र का अपमान: विपक्ष
विपक्ष की ओर से बहिष्कार की घोषणा करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने कहा कि यह विधेयक राज्य के उच्च शिक्षा क्षेत्र का अपमान है। हॉल से बाहर निकलने से पहले उन्होंने आरोप लगाया कि विधेयक विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को प्रभावित करेगा और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक गलत मिसाल कायम करेगा। हालांकि, उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने दावा किया कि विपक्ष और मीडिया का यह प्रचार कि विधेयक राज्यपाल की शक्तियों को छीन लेगा, गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार पर लग रहे आरोप
विधानसभा में विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) विधेयक 2022 विधेयक को ऐसे समय में पारित किया गया है जब सत्तारूढ़ माकपा राज्य के कई विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में विपक्षी दलों की ओर से भाई-भतीजावाद के आरोपों का सामना कर रही है। ऐसा मानना है कि यह नया विधेयक विश्वविद्यालयों के कुलपति (वीसी) की नियुक्ति में राज्यपाल के अधिकार को प्रतिबंधित करेगा, जो कुलाधिपति का पद धारण करता है।

विज्ञापन

राज्यपाल और सरकार आमने-सामने
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और माकपा के नेतृत्व वाली केरल की एलडीएफ सरकार कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति सहित विभिन्न मुद्दों पर कुछ समय से आमने-सामने हैं। राज्यपाल ने चांसलर के रूप में विश्वविद्यालय में मलयालम एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति पर भी रोक लगा दी थी। इसमें साक्षात्कार के लिए मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के निजी सचिव के के रागेश की पत्नी प्रिया वर्गीज को प्रथम स्थान दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed