फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kendriya Vidyalaya Admission 2021 KVS Release First List For Class 1 Admissions

KVS Admissin 2021 : केंद्रीय विद्यालयों ने कक्षा एक में प्रवेश के लिए पहली सूची जारी की

Wed, 23 Jun 2021 10:23 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 23 Jun 2021 10:23 PM IST
सार

केवीएस की पहली आवंटन सूची kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर और व्यक्तिगत केंद्रीय विद्यालयों में उनकी संबंधित वेबसाइटों पर देखी जा सकती है।

विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya Admission 2021 KVS Release First List For Class 1 Admissions
kv admission 2021: केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले की सूची जारी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने कक्षा एक में प्रवेश की पहली सूची जारी कर दी है। केवीएस की पहली आवंटन सूची kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर और व्यक्तिगत केंद्रीय विद्यालयों में उनकी संबंधित वेबसाइटों पर देखी जा सकती है। कोरोना महामारी के कारण इस साल दाखिला प्रक्रिया स्थगित हो गई थी, इसलिए पहली आवंटन सूची भी देरी से जारी की गई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय संगठन के दाखिला नियमानुसार, कक्षा एक के लिए अधिसूचित क्षेत्र परिषद / नगर पालिका / नगर निगम से जन्म प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत, सैन्य अस्पताल के रिकॉर्ड से जन्म तिथि के बारे में उद्धरण और रक्षा कर्मियों के सेवा रिकॉर्ड को जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में माना जाएगा। केवीएस ने कार्यरत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों, रक्षा कर्मियों के बच्चों और पोते-पोतियों को प्राथमिकता दी है। 
विज्ञापन


केवीएस के एक दाखिला दस्तावेज में कहा गया है कि इस बार, अनुसूचित जाति के लिए 15% सीटें, अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5% सीटें और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी-एनसीएल) के लिए 27% सीटें सभी केंद्रीय विद्यालयों में नए दाखिलों के साथ आरक्षित होंगी। इसके साथ ही, नए दाखिलों के लिए कुल उपलब्ध सीटों में से 3% सीटें आरटीई अधिनियम, 2009 के प्रावधानों के अनुसार अलग-अलग दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षित होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केवीएस कक्षा एक दाखिले 2021: ऐसे देखें परिणाम

  • संबंधित केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर या प्रवेश अनुभाग के तहत प्रकाशित सूची पर क्लिक करें
  • अगले पेज पर अपने बच्चों के नाम चेक करें


सीटें खाली रहीं तो दूसरी और तीसरी सूची आएगी
पहली सूची के बाद सीटें खाली रहने पर दूसरी और तीसरी प्रवेश सूची का प्रकाशन किया जा सकता है। दाखिला सूचियां अलग-अलग केंद्रीय विद्यालयों द्वारा अपनी-अपनी वेबसाइटों पर जारी की जाएंगी। वर्तमान में, केंद्रीय विद्यालय संगठन 25 क्षेत्रों में कुल 1,248 विद्यालयों की शृंखला चला रहा है।


महत्वपूर्ण बातें

  1. कक्षा एक में प्रवेश के लिए, एक बच्चे की उम्र 31 मार्च, 2021 को पांच से सात साल के बीच होनी चाहिए।
  2. हालांकि, स्कूल के प्रिंसिपल अलग-अलग बच्चों को ऊपरी आयु सीमा में दो साल की छूट दे सकते हैं। 
  3. दूसरी सूची 30 जून को और तीसरी सूची पांच जुलाई 2021 को जारी हो सकती है।
  4. प्रवेश के बाद सीटें खाली रहने पर ही केंद्रीय विद्यालय संगठन दूसरी और तीसरी सूची जारी करेगा।
  5. अनारक्षित सीटों के लिए प्राथमिकता सेवा श्रेणी के अनुसार उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची की घोषणा दो जुलाई से छह जुलाई, 2021 तक की जाएगी। 
  6. प्रवेश प्रक्रिया के दौरान जन्म प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और माता-पिता की सेवा के प्रमाण सहित कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed