फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KEAM 2022 Exam Deferred by CEE Check KEAM Exam 2022 New Dates Here

KEAM Exam 2022 Deferred: सीईई ने स्थगित की केईएएम प्रवेश परीक्षा, अब इस तारीख पर होगा एग्जाम

Sun, 17 Apr 2022 07:31 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 17 Apr 2022 07:31 PM IST
सार

KEAM Exam 2022 Deferred: केरल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और मेडिकल (KEAM) एंट्रेंस एग्जाम 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। केरल के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार, वे आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
KEAM 2022 Exam Deferred by CEE Check KEAM Exam 2022 New Dates Here
KEAM Exam 2022 Deferred

विस्तार

KEAM Exam 2022 Deferred: केरल के प्रवेश परीक्षा आयुक्त (सीईई) ने केईएएम (KEAM) 2022 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। केईएएम परीक्षा 26 जून, 2022 को आयोजित होने वाली थी। इस बीच, केरल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और मेडिकल (KEAM) एंट्रेंस एग्जाम 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। केरल के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार, वे आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवार, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर उपलब्ध आवेदन पत्र भर सकते हैं। परीक्षा के संबंध में नए विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी। 

विज्ञापन

जेईई मेन से टकराव के कारण टाली गई केईएएम प्रवेश परीक्षा

केईएएम 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आगे बढ़ने से पहले, पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा। केरल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और मेडिकल (KEAM) एंट्रेंस एग्जाम को जेईई मेन्स परीक्षा 2022 के साथ टकराव से बचने के लिए तीन जुलाई, 2022 को पुनर्निर्धारित किया गया है। बता दें कि जेईई मेन्स का पहला सत्र 20 जून से शुरू होगा और 29 जून को समाप्त होगा, जबकि दूसरा सत्र 21 जुलाई से होगा जो कि 30 जुलाई तक चलेगा।
 

जून में जारी होंगे केईएएम 2022 एडमिट कार्ड

परीक्षा टलने और जुलाई में पुननिर्धारित होने के कारण, अब प्रवेश - पत्र भी नए सिरे से तैयार किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवारों केरल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और मेडिकल (KEAM) प्रवेश परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर देते हैं, तो वे आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा के लिए अपने संबंधित हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उन्हें अपने हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल यानी आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
 

विज्ञापन

हर साल होती है केईएएम प्रवेश परीक्षा 

प्रवेश परीक्षा आयुक्त (सीईई), केरल के कार्यालय की ओर से हर साल केरल के विश्वविद्यालय और कॉलेजों में संचालित इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए केईएएम (KEAM) परीक्षा आयोजित की जाती है। ताकि उम्मीदवारों को बीटेक, बीएआरसी, फार्मेसी और अन्य चिकित्सा कार्यक्रम में प्रवेश प्रदान किया जा सके। बता दें कि केईएएम परीक्षा दो पेपरों के लिए पेन पेपर मोड यानी ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। पेपर-1 भौतिकी और रसायन विज्ञान पर आधारित होगा और जबकि पेपर-2 गणित या बायोलॉजी पर आधारित होगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed