KEAM 2019: प्रवेश के लिए दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट इस वक्त हो सकती है जारी
KEAM 2019: केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर फार्मेसी (KEAM) प्रवेश के लिए CEE केरल के आयुक्त कार्यालय द्वारा दिए गए नवीनतम अपडेट के अनुसार दूसरी आवंटन सूची आज जारी हो सकती है। आपको बता दें कि KEAM अलॉटमेंट लिस्ट जारी करने का सही समय नहीं दिया गया है। सीईई केरल की आधिकारिक वेबसाइट cee-kerala.org से लिस्ट को देख सकेंगे। इंजीनियरिंग, वास्तुकला और फार्मेसी कोर्सेस के लिए पहली अलॉटमेंट लिस्ट 20 जून को जारी की गई थी।
सीईई केरल आज चिकित्सा प्रवेश के लिए पहली अलॉटमेंट लिस्ट भी जारी करेगा। बता दें कि अलॉटमेंट लिस्ट को पहले 7 जुलाई को जारी किया जाना था, लेकिन सीईई केरल ने किसी कारण के चलते सूची को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है। सीईई केरल ने 21 मई को केईएएम परिणाम जारी किया था।
KEAM 2019: ऐसे चेक कर सकते हैं अपनी अलॉटमेंट लिस्ट-
- सबसे पहले केईएएम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर दिए केईएएम अलॉटमेंट लिस्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- आपकी सामने आपकी अलॉटमेंट लिस्ट खुल जाएगी।
ऑफशियल वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें...
पहली अलॉटमेंट लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X