KCET 2024 Result: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम जारी, इस तरह करें चेक; जानें आगे की प्रक्रिया
KCET Result 2024: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने आज कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रिजल्ट विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KEA KCET 2024: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने आज कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम (KCET 2024 Result) घोषित कर दिया है। प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (cetonline.karnataka.gov.in.) पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
केसीईटी 2024 स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रिजल्ट विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। स्कोर कार्ड में छात्र का नाम, जन्म तिथि, प्राप्त अंक, कुल अंक, योग्यता स्थिति और बहुत कुछ लिखा होगा।
नतीजों के साथ ही परीक्षा अधिकारियों ने KCET 2024 रैंक की भी घोषणा कर दी है। इन रैंक के आधार पर छात्रों को कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। KEA ने उन उम्मीदवारों के बारे में भी जानकारी दी है जिनके नतीजे रोक दिए गए हैं।
केसीईटी के नतीजों में विसंगतियां पाने वाले छात्र तीन दिनों के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों के नतीजे दस्तावेजों की कमी के कारण रोके गए हैं, उन्हें अपने दस्तावेज जमा करने के बाद रैंक दी जाएगी। कर्नाटक सीईटी 2024 इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 18 और 19 अप्रैल को आयोजित किया गया था।
अगला चरण काउंसलिंग
योग्य उम्मीदवारों को KEA KCET प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रैंक आवंटित की जाएगी। KCET काउंसलिंग पंजीकरण और शुल्क भुगतान आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in के माध्यम से किया जाएगा।
काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने से पहले अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज जैसे केसीईटी स्कोर कार्ड, कक्षा 12 की मार्कशीट या समकक्ष योग्यता परीक्षा प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र, कक्षा 10 की मार्कशीट, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि साथ रखने होंगे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
उम्मीदवार KCET 2024 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- KCET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- KCET परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
- दिए गए स्थान में पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
- “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- कर्नाटक सीईटी परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X