KCET 2023: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट राउंड 1 का सीट आवंटन परिणाम आज, इस तरह कर सकेंगे डाउनलोड
KCET 2023: जिन भी उम्मीदवारों ने KEA KCET 2023 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया है, वे आज आधिकारिक वेबसाइट - kea.kar.nic.in पर KCET राउंड 1 सीट आवंटन को चेक कर सकेंगे। परिणाम किसी भी समय जारी हो सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KEA KCET 2023: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटल एग्रीकल्चर, आर्किटेक्चर सहित अन्य पाठ्यक्रमों के लिए कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट राउंड 1 का सीट आवंटन परिणाम आज, यानी 16 अगस्त को घोषित करेगा। जिन भी उम्मीदवारों ने KEA KCET 2023 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट - kea.kar.nic.in पर KCET राउंड 1 सीट आवंटन को चेक कर सकेंगे।
KCET 2023 के लिए मॉक टेस्ट आवंटन परिणाम 13 अगस्त को घोषित किए गए थे। परीक्षा प्राधिकरण ने इंजीनियरिंग और मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए केसीईटी ऑप्शन एंट्री पूरा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त सुबह 8 बजे तक बढ़ा दी थी। उम्मीदवारों को प्राथमिकता के क्रम में पसंदीदा पाठ्यक्रम और कॉलेजों को जोड़ने, संपादित करने, संशोधित करने की अनुमति दी गई थी। आधिकारिक वेबसाइट ने 14 अगस्त को यूजीसीईटी इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर प्रबंधन सरेंडर सीटों की सूची भी होस्ट की थी।
जो छात्र केसीईटी राउंड 1 सीट आवंटन से संतुष्ट हैं, उन्हें फीस का भुगतान करना होगा, एडमिशन ऑर्डर डाउनलोड करना होगा और कॉलेज को रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद आगे की काउंसलिंग में ऐसे छात्र शामिल नहीं हो पाएंगे।
अलॉटमेंट से संतुष्ट छात्रों पर नहीं होगा विचार
हालांकि, जो छात्र आवंटित किए गए पाठ्यक्रम या कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं, वे केसीईटी काउंसलिंग के बाद के राउंड्स में भाग ले सकेंगे। जो अभ्यर्थी राउंड 1 आवंटन से संतुष्ट हैं और सीट आवंटन बरकरार रखते हुए आगामी राउंड में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें प्रवेश के लिए कॉलेज में रिपोर्ट न करने के निर्देश दिए गए हैं।
ऐसे चेक करें KEA KCET Round 1 Allotment Result
छात्र केसीईटी राउंड 1 सीट आवंटन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- KEA की आधिकारिक वेबसाइट - cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'UGCET 2023 round 1 seat allotment result 2023' पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज पर एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- दर्ज किए गए क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- KCET round 1 seat allotment 2023 स्क्रीन पर स्क्रीन पर दिखेगा।
- एडमिशन ऑर्डर डाउनलोड करें और इसे भविष्य के लिए संरक्षित करके रख लें।
- अगर आप आवंटन से संतुष्ट हैं तो फीस का भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें।
कमेंट
कमेंट X