KCET 2023 Answer Key: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
KCET 2023: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान के प्रश्नपत्रों के लिए कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2023) की अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की है।
विस्तार
KCET 2023 Answer Key Out: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान के प्रश्नपत्रों के लिए कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2023) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की है। KEA ने गुरुवार 15 जून 2023 को लगभग 2 लाख उम्मीदवारों के लिए KCET का रिजल्ट 2023 घोषित किया। रिजल्ट के साथ ही इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और फार्मेसी के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई।
कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 इंजीनियरिंग स्ट्रीम में विग्नेश नटराज कुमार ने 97.889% अंकों के साथ टॉप किया है। कुमार नटराज चिल्ड्रन होम, बेंगलुरु से हैं। वहीं, जयनगर, बेंगलुरु में आरवी पीयू कॉलेज के अर्जुन कृष्णस्वामी और हुबली में विद्यानिकेतन पीयू साइंस कॉलेज के समृद्ध शेट्टी ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले KEA की आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं।
-
यूजीसीईटी अंतिम उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
-
भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित के लिए अलग-अलग लिंक दिए गए हैं।
-
केसीईटी अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X