फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KCET Registration 2022 Form Will be Release Today at Kea.Kar.Nic.In Know Steps To Apply For Karnataka CET In Hindi

KCET Registration 2022: आज शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया, केसीईटी के लिए यहां करना होगा आवेदन

Mon, 18 Apr 2022 12:13 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 18 Apr 2022 12:13 PM IST
सार

KCET Exam 2022: कर्नाटक सीईटी 2022 की पंजीकरण प्रक्रिया लगभग एक महीने यानी मई तक चलने की उम्मीद है। केसीईटी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आवेदन पत्र जारी होने के बाद ही पता चलेगी।

विज्ञापन
KCET Registration 2022 Form Will be Release Today at Kea.Kar.Nic.In Know Steps To Apply For Karnataka CET In Hindi
KCET Exam 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

KCET Exam 2022: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2022) के आवेदन फॉर्म कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) द्वारा सोमवार, 18 अप्रैल, 2022 को जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही कर्नाटक यूजी सीईटी 2022 के लिए पंजीकरण सह आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट – kea.kar.nic.in/ cetonline.karnataka.gov.in पर ऑनलाइन शुरू हो जाएंगे। 

विज्ञापन

 

जून में होगी कर्नाटक सीईटी की परीक्षाएं

जानकारी के अनुसार, कर्नाटक सीईटी 2022 की पंजीकरण प्रक्रिया लगभग एक महीने यानी मई तक चलने की उम्मीद है। केसीईटी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आवेदन पत्र जारी होने के बाद ही पता चलेगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, KCET 2022 परीक्षा की तारीखें 16, 17 और 18 जून, 2022 को निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण की ओर से केसीईटी / यूजी सीईटी पंजीकरण के लिए परीक्षण लिंक को हटा दिया गया है। लिंक केवल तीन दिनों के लिए उपलब्ध था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

केसीईटी सूचना बुलेटिन भी जारी किया जाएगा

आधिकारिक वेबसाइट पर कर्नाटक यूजी सीईटी आवेदन पत्र के साथ केसीईटी 2022 का सूचना बुलेटिन भी जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कर्नाटक सीईटी के लिए विस्तृत जानकारी यहां चेक करते रहें। एक बार आवेदन करने के लिए लिंक सक्रिय हो जाने के बाद, इस खबर को नवीनतम जानकारी के साथ अपडेट कर दिया जाएगा। कर्नाटक सीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के तरीके के बारे में उम्मीदवार यहां दी गई आसान प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते हैं।

 

विज्ञापन

KCET 2022 में ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन

  1. सबसे पहले उम्मीदवारों को कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट - kea.kar.nic.in या cetonline.karnataka.gov.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर 'यूजीसीईटी 2022 आवेदन लिंक सक्रिय' के लिंक पर क्लिक करें। (सीधा लिंक जल्द ही सक्रिय किया जाएगा)
  3. इसके बाद सभी महत्वपूर्ण विवरण देकर आवेदन पत्र भरना शुरू करें।
  4. दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  5. आपका केसीईटी 2022 पंजीकरण और आवेदन पत्र पूरा हो जाएगा।
  6. भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed