फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KCET 2020 Exam Dates: Last date to change exam center extended to May 31

KCET Exam 2020 : जानिए कब होगी केसीईटी परीक्षा, कब तक कर सकते हैं आवेदन में सुधार

Mon, 25 May 2020 08:23 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 25 May 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
KCET 2020 Exam Dates: Last date to change exam center extended to May 31
केसीईटी की परीक्षा 2020 - फोटो : Social media

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) ने केसीईटी परीक्षा 2020 के लिए आवेदन में सुधार की तारीख को बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए 31 मई तक आवेदन में सुधार कर सकते हैं। अगर आपने अभी तक केसीईटी परीक्षा के लिए भरे आवेदन में सुधार नहीं किया है और आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करना है, तो 31 मई तक हर हाल में करेक्शन कर लें। केसीईटी के लिए आवेदन में सुधार की तारीख को लॉकडाउन की वजह से बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन


इससे पहले भी आवेदन में सुधार की तारीख को 20 मई से लेकर 22 मई तक बढ़ाया गया था। अगर आपको अपने आवेदन में सुधार करना है तो आप आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in के माध्यम से आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। संशोधित तारीख के मुताबिक केसीईटी की परीक्षा 30 और 31 जुलाई को आयोजित होनी है। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह 10.30 बजे से 11.50 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से 3.50 बजे तक केसीईटी की परीक्षा होगी। केसीईटी की परीक्षा इस बार 75 नए केंद्रों पर कराई जाएगी। विद्यार्थी अपने नजदीकी केंद्र में इस परीक्षा को दे सकते हैं। विद्यार्थी अपने चुनाव के हिसाब से तीन परीक्षा केंद्रों का विकल्प चुन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed