फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka SSLC Exams 2021 Karnataka High Court cancelled the PIL against the decision of the State Government to hold SSLC exams

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ऑफलाइन एसएसएलसी परीक्षा पर रोक से इनकार, पॉजिटिव छात्र भी ले सकेंगे भाग

Mon, 12 Jul 2021 04:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 12 Jul 2021 04:34 PM IST
सार

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सोमवार को राज्य सरकार के 10वीं माध्यमिक विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र (एसएसएलसी) परीक्षा को भौतिक रूप में आयोजित करने के फैसले को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Karnataka SSLC Exams 2021 Karnataka High Court cancelled the PIL against the decision of the State Government to hold SSLC exams
कर्नाटक उच्च न्यायालय, सांकेतिक चित्र

विस्तार

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक बड़े फैसले के रूप में राज्य सरकार के 10वीं माध्यमिक विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र (एसएसएलसी) परीक्षा को भौतिक रूप में आयोजित करने के फैसले को मंजूरी दे दी है। सुनवाई में, हाईकोर्ट ने अगले सोमवार, 19 जुलाई से भौतिक रूप में एसएसएलसी परीक्षा आयोजित करने के निर्णय के खिलाफ जनहित याचिका को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन

कर्नाटक सरकार ने पहले ही एसएसएलसी परीक्षा के लिए 19 और 20 जुलाई, 2021 की तारीखों की घोषणा की थी। परीक्षा मुख्य विषयों गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान आदि के लिए 19 जून को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगी, जबकि दूसरी भाषा की परीक्षा 20 जुलाई को होगी। 
विज्ञापन

कर्नाटक के प्राथमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने बीते मंगलवार को ही तारीखों की घोषणा की थी। उन्होंने कोरोना गाइडलाइन के अनुसार, परीक्षा केंद्रों की सफाई, धारा 144 लागू करने और रोगसूचक रोगियों के लिए अलग कमरे सहित कई उपायों की भी घोषणा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना पॉजिटिव भी दे सकेंगे परीक्षा

इस वर्ष, छात्रों को अपने घरों के पास के केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी और कोरोना पॉजिटिव छात्र जो परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें कोविड-देखभाल केंद्रों या अस्पतालों से परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। वहीं, परीक्षा में भाग लेने में असमर्थ कोरोना पॉजिटिव छात्रों को अगले साल फ्रेशर्स के रूप में अनुमति दी जाएगी। 

करीब नौ लाख छात्र लेंगे भाग 

गौरतलब है कि इस साल एसएसएलसी परीक्षा में 8,76,581 छात्र शामिल होंगे। एक कमरे में 12 छात्रों को ही बैठाया जाएगा। इसके लिए 73,000 परीक्षा कक्षों की व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी महामारी के बीच परीक्षा हुई थी। छह दिनों में 8.46 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। 

टीका लगवा चुके शिक्षक ही रहेंगे

केवल वे शिक्षक जिन्हें कोरोना के खिलाफ टीका लगाया गया है, वे ही परीक्षा में शामिल होंगे। तकनीकी सलाहकार समिति ने सभी छात्रों को कपड़ा या सर्जिकल मास्क और कोरोना पॉजिटिव छात्रों को एन-95 मास्क देने का भी सुझाव दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed