Karnataka SSLC Admit Card 2024: कर्नाटक बोर्ड ने कक्षा 10 का हॉल टिकट किया जारी, यहां से करें डाउनलोड
Karnataka SSLC Admit Card 2024 Released: कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड ने एसएसएलसी कक्षा 10वीं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Karnataka SSLC Admit Card 2024 Released: कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (केएसईएबी) ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिक (एसएसएलसी) कक्षा 10वीं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र स्कूल प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिक (एसएसएलसी) कक्षा 10वीं की परीक्षा 25 मार्च से 6 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएगी। एसएसएलसी परीक्षा की शुरुआत प्राथिमिक भाषा के पेपर, कन्नड़, तेलुगु, हिन्दी, मराठी, तमिल, उर्दू, अंग्रेजी और संस्कृत से होगी।
जेटीएस छात्रों के लिए मौखिक और व्यवहारिक दोनों परीक्षाएं 8 अप्रैल, 2024 को आयोजित की जाएंगी। विकलांग उम्मीदवारों को दो घंटे के प्रश्न पत्र के लिए 40 मिनट और तीन घंटे के प्रश्न पत्र के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
Karnataka SSLC admit card 2024: एडमिट कैसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://kseab.karnataka.gov.in/ पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर कर्नाटक एसएसएलसी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X