{"_id":"609122d68ebc3e246510e33f","slug":"karnataka-puc-2-exams-2021-postponed-new-dates-to-be-announced-well-in-advance","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: कोरोना वायरस की वजह से पीयूसी 2 परीक्षा स्थगित, जानिए कब जारी होंगी नई तारीख","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कर्नाटक: कोरोना वायरस की वजह से पीयूसी 2 परीक्षा स्थगित, जानिए कब जारी होंगी नई तारीख
Tue, 04 May 2021 04:37 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 04 May 2021 04:37 PM IST
सार
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए कर्नाटक पीयूसी 2 परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए कर्नाटक पीयूसी 2 परीक्षा स्थगित कर दी गई है। सूबे के शिक्षा बोर्ड की तरफ से जल्द ही परीक्षा की नई तारीख की घोषणा की जाएगी। स्टेट बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी किया जाएगा। ऐसे में पीयूसी 2 ( PUC 2) परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-असम: कोरोना की वजह से स्थगित हुई दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं
विज्ञापन
सूबे में ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को कोरोना की वजह से रद्द कर दिया गया है और छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। स्कूल नए शैक्षणिक वर्ष या सत्र के प्रारंभ के दौरान पुल (ब्रिज) पाठ्यक्रम का संचालन करेंगे। पुल पाठ्यक्रम संचालित करने का उद्देश्य छात्रों के बेसिक को मजबूत करना है। इससे पहले कोरोना की वजह से कर्नाटक पीयूसी 2 परीक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी स्थगित की गई थी। ये परीक्षाएं 28 अप्रैल से शुरू होने वाली थी, जिन्हें स्थगित करते जून में आयोजित कराने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कोरोना का कहर : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने की अपील, कहा- स्थगित कर दी जाएं ये परीक्षाएं
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त लगभग सभी राज्यों ने अपनी दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड ने भी दसवीं की परीक्षा रद्द कर दी है और बारहवीं की परीक्षा स्थगित कर दी है। वहीं, असम बोर्ड ने भी दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी है। इससे पहले आईसीएसई बोर्ड भी दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने का निर्णय ले चुका है।
कमेंट
कमेंट X