फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka PGCET 2024: Application correction window for PGCET will close today; Read the steps to edit form

Karnataka PGCET 2024: पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आज बंद होगी आवेदन सुधार विंडो; ऐसे करें संपादन

Mon, 24 Jun 2024 08:30 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Mon, 24 Jun 2024 08:30 AM IST
सार

Karnataka PGCET 2024: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) आज पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (PGCET) 2024 परीक्षा के लिए शुल्क भुगतान, आवेदन सुधार और परीक्षा केंद्र चयन के लिए विंडो आज बंद कर देगा। कैसे करें संपादन, यहां पढ़ें।

विज्ञापन
Karnataka PGCET 2024: Application correction window for PGCET will close today; Read the steps to edit form
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 
विज्ञापन

Karnataka PGCET 2024: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) आज पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (PGCET) 2024 परीक्षा के लिए शुल्क भुगतान, आवेदन सुधार और परीक्षा केंद्र चयन के लिए विंडो आज बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया था वे आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र को संपादित कर सकते हैं और पर अपना परीक्षा केंद्र भी चुन सकते हैं।

आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। साथ ही प्राधिकरण ने आधिकारिक वेबसाइट पर उन उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है जिन्होंने पीजीसीईटी शुल्क का भुगतान नहीं किया है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि केवल वो उम्मीदवार ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे जिन्होंने परीक्षा शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान किया है, तो परीक्षा में शामिल होने के लिए जल्द से जल्द शुल्क का भुगतान करें। कर्नाटक पीजीसीईटी 2024 का आयोजन 13, 14 जुलाई को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 जुलाई को जारी किया जाऐगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक पीजीसीईटी परीक्षा राज्य भर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों द्वारा पेश किए जाने वाले मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (एमई), मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एमटेक), मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर (एमआर्च), मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।

Karnataka PGCET 2024: परीक्षा पैटर्न

कर्नाटक PGCET पाठ्यक्रम 2024 को हाल ही में संशोधित किया गया है। परीक्षा प्राधिकरण ने निर्दिष्ट किया है कि कर्नाटक PGCET 2024 के लिए नया पाठ्यक्रम सभी स्ट्रीम के उम्मीदवारों पर लागू होगा। कर्नाटक PGCET 2024 एक शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी है।

एमबीए और एमसीए उम्मीदवारों के लिए, प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक एक अंक का होगा। कर्नाटक PGCET 2024 पेपर को चार खंडों में विभाजित किया जाएगा।

Karnataka PGCET 2024: आवेदन पत्र को कैसे संपादित करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद एडमिशन टैब पर क्लिक करें और PGCET चुनें।
  • आवेदन संपादन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का मदद से लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र संपादित करें, शुल्क का भुगतान करें और परीक्षा केंद्र का चयन करें।
  • विवरण सबमिट करें और पेज को डाउनलोड करें। 
  • भविष्य के लिए संपादित फोर्म का एक प्रिंट आउट भी निकाल कर रख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed