फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka PGCET 2024: Admit card released for Post Graduate Common Entrance Test, download link here

Karnataka PGCET 2024: पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 26 Jul 2024 01:58 PM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Fri, 26 Jul 2024 01:58 PM IST
सार

Karnataka PGCET 2024: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) आज पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (PGCET) 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड, यहां पढ़ें।  

विज्ञापन
Karnataka PGCET 2024: Admit card released for Post Graduate Common Entrance Test, download link here
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

 
विज्ञापन

Karnataka PGCET 2024: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने आज पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ( Karnataka PGCET 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट- kea.kar.nic.in. पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें की एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि आवेदन संख्या और अपने नाम के पहले चार अक्षरों का उपयोग करना होगा। इस परीक्षा का आयोजन 4 अगस्त को दो सत्रों में किया जाएगा - एमसीए (सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे) और एमबीए (दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे )। 

विज्ञापन


कर्नाटक पीजीसीईटी परीक्षा राज्य भर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों द्वारा पेश किए जाने वाले मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (एमई), मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एमटेक), मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर (एमआर्च), मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Karnataka PGCET 2024: परीक्षा पैटर्न

कर्नाटक PGCET पाठ्यक्रम 2024 को हाल ही में संशोधित किया गया है। परीक्षा प्राधिकरण ने निर्दिष्ट किया है कि कर्नाटक PGCET 2024 के लिए नया पाठ्यक्रम सभी स्ट्रीम के उम्मीदवारों पर लागू होगा। कर्नाटक PGCET 2024 एक शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी है।

एमबीए और एमसीए उम्मीदवारों के लिए, प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक एक अंक का होगा। कर्नाटक PGCET 2024 पेपर को चार खंडों में विभाजित किया जाएगा।

Karnataka PGCET 2024: इस विवरणों को करें चेक 
 

  • उम्मीदवार का नाम
  • जन्म तिथि
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • उम्मीदवार का पंजीकरण नंबर
  • श्रेणी
  • परीक्षा के दिशा-निर्देश
  • उम्मीदवार की तस्वीर 
  • हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तारीख और समय

 

Karnataka PGCET 2024: कैसे करें डाउनलोड 
 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं। 
  • उसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड को चेक करने के बाद डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed