Karnataka PGCET Result 2022: केईए ने जारी किया कर्नाटक पीजीसीईटी का परिणाम, ऐसे करें चेक
Karnataka PGCET Result 2022: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (Karnataka Examination Authority) की ओर से कर्नाटक पीजीसीईटी 2022 यानी कर्नाटक पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KEA Karnataka PGCET Result 2022: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (Karnataka Examination Authority) की ओर से कर्नाटक पीजीसीईटी 2022 यानी कर्नाटक पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना पीजीसीईटी 2022 रैंक कार्ड सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in/kea/ पर से देख या डाउनलोड कर सकते हैं।
Karnataka PGCET नवंबर में हुई थी परीक्षा
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) की ओर से कर्नाटक पीजीसीईटी 2022 परीक्षा 19 नंवबर और 20 नवंबर को आयोजित की गई थी, और अनंतिम उत्तर कुंजी सात दिसंबर को प्रदर्शित की गई थी। एमबीए, एमसीए, एमटेक, एमई और मार्च पाठ्यक्रमों के लिए पीजीसीईटी 2022 प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन तीन जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। पीजीसीईटी-2022 के उम्मीदवारों के लिए शुरुआती एमटेक रैंक 1001 है।
Karnataka PGCET 2022 परिणाम डाउनलोड करने की प्रक्रिया
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं। -
इसके बाद 'PGCET-2022 Results' पर क्लिक करें। -
अब अपना पीजीसीईटी आवेदन पंजीयन नंबर दर्ज करें और सबमिट करें। -
कर्नाटक पीजीसीईटी परिणाम रैंक कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
उम्मीदवार परिणाम डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट लें।
कमेंट
कमेंट X