{"_id":"6389a6825f830055a35ba770","slug":"karnataka-cm-basavraj-bommai-satement-on-hijab-controversy-on-opening-hijab-friendly-schools-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक हिजाब विवाद: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा ऐसे स्कूलों को खोलने का नहीं है कोई प्लान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कर्नाटक हिजाब विवाद: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा ऐसे स्कूलों को खोलने का नहीं है कोई प्लान
Fri, 02 Dec 2022 12:47 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 02 Dec 2022 12:47 PM IST
सार
Karnataka Hijab Controversy: कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने बसवराज बोम्मई ने कहा कि राज्य सरकार ऐसा कोई कॉलेज खोलने का प्लान नहीं कर रही है, जिसमें मुस्लिम लड़िकयों को हिजाब पहनकर कॉलेज परिसर में आने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
हिजाब विवाद (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
Karnataka Hijab Controversy: कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने बसवराज बोम्मई ने कहा कि राज्य सरकार ऐसा कोई कॉलेज खोलने का प्लान नहीं कर रही है, जिसमें मुस्लिम लड़िकयों को हिजाब पहनकर कॉलेज परिसर में आने की अनुमति दी जाए। इससे पहले कर्नाटक राज्य वक्फ बोर्ड ने राज्य में दस ऐसे कॉलेजों को खोलने की बात कही थी, जिसमें मुस्लिम लड़कियां हिजाब पहनकर कॉलेज परिसर और कक्षाओं में भी जा सकेंगी। इससे पहले कर्नाटक वक्फ बोर्ड ने बड़ा एलान किया है। वक्फ बोर्ड राज्य में स्व-वित्त पोषित स्कूल और कॉलेज खोलने की योजना बना रहा है। इन संस्थानों में छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर आने की अनुमति होगी। कर्नाटक वक्फ बोर्ड ने कहा कि वह अपनी जमीन और अपना पैसा लगाकर स्कूल खोलेंगे। वहीं राज्य सरकार ने इस बारे में कोई प्रस्ताव प्राप्त होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X