{"_id":"5ebbafe08ebc3e903336ffc4","slug":"karnataka-cet-will-be-conducted-on-30th-and-31st-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"KCET: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा 30-31 जुलाई को होगी आयोजित, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
KCET: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा 30-31 जुलाई को होगी आयोजित, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
Wed, 13 May 2020 06:01 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 13 May 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) की परीक्षा का आयोजन 30-31 जुलाई को होगा। इस बात की जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर सीएन अश्वथ नारायण ने दी है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा का आयोजन 30-31 जुलाई को किया जाएगा।
विज्ञापन
Karnataka Common Entrance Test (CET) will be conducted on 30th and 31st July: State Higher Education Minister, Dr C N Ashwath Narayan (file pic) pic.twitter.com/NzKqo9OXOS
— ANI (@ANI) May 13, 2020विज्ञापन
इससे पहले कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा 22,23 और 24 अप्रैल को होनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा जुलाई में होगी। अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म 18 मई तक भर सकते हैं। अभ्यर्थी कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए करेक्शन की विंडो 20 मई तक खुली रहेगी। 20 मई तक अभ्यर्थी अपने आवेदन में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं। इसके बाद 30-31 जुलाई को इस परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in, cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर क्लिक करें जहां आपको ‘CET 2020 online application link’ मिलेगा।
- एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद अभ्यर्थी अपनी जानकारी भरें।
- फॉर्म भरने के बाद तस्वीर और हस्ताक्षर को स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क भरें।
- इन प्रक्रियाओं को पूरा करके आप कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का फॉर्म भर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X