{"_id":"5ee1b901bd5e9278e2048846","slug":"karnataka-bans-online-classes-for-students-from-lkg-to-5th","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक सरकार ने एलकेजी से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं पर लगाई रोक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कर्नाटक सरकार ने एलकेजी से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं पर लगाई रोक
Thu, 11 Jun 2020 10:24 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक सरकार ने बुधवार को एलकेजी से लेकर कक्षा पांच तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं पर रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस. सुरेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार नें दो फैसले लिए हैं पहले फैसले में एलकेजी, यूकेजी और प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं पर तुरंत रोक लगा दी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह फैसला नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस (निमहंस) के निदेशक की रिपोर्ट में की गई सिफारिश को ध्यान में रख कर किया गया है। वहीं दूसरे फैसले के तहत ऑनलाइन कक्षाओं के नाम पर हो रही फीस की वसूली को भी बंद होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में शिकायते मिल रही थी।
विज्ञापन
वहीं कर्नाटक सरकार नें कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के विभिन्न पहलुओं पर शिक्षा विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया है। यह समिति अपनी रिपोर्ट 10 दिनों के अंदर देगी।
विज्ञापन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X