{"_id":"584692b44f1c1b2434447be2","slug":"kanpur-university-convocation-shruti-mishra-got-6-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में श्रुति मिश्रा को मिले 6 मेडल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कानपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में श्रुति मिश्रा को मिले 6 मेडल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Dec 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्रियां लेती छात्रायें
- फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया
कानपुर यूनिवर्सिटी (सीएसजेएमयू) का दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित हुआ। समारोह में यूनिवर्सिटी की ओवर आल टॉपर और गोल्डन गर्ल श्रुति मिश्रा समेत 80 स्टूडेंटों को मेडल दिए गए। डीजी कॉलेज की एमए संगीत की छात्रा श्रुति को चांसलर गोल्ड और वाइस चांसलर गोल्ड सहित छह मेडल मिले हैं। श्रुति को एमए में 88.4 फीसदी मार्क्स मिले हैं। इसके अलावा 1500 स्टूडेंटों को डिग्री और पीएचडी के 101 रिसर्च स्कॉलर को उपाधि भी दी गई।
दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक को करनी थी लेकिन कोहरे और खराब मौसम की वजह से वह कार्यक्रम में नहीं आ पाये। उन्होंने वीडियो मैसेज के जरिये सभी छात्रों को बधाईयां दीं। यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. एसएस कटियार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन, प्रति कुलपति प्रो. आरसी कटियार और रजिस्ट्रार आरसी अवस्थी सहित तमाम शिक्षकों ने गाउन पहनकर शोभायात्रा निकाली। कुलपति ने बताया कि पहले चरण में गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल दिए गए, दूसरे चरण में प्रायोजित गोल्ड मेडल बांटे गए।
श्रुति को मिले ये मेडल
चांसलर गोल्ड मेडल, चांसलर सिल्वर मेडल, चांसलर ब्रांज मेडल, वाइस चांसलर गोल्ड मेडल सहित दो अन्य।

कमेंट
कमेंट X