JoSAA 2019: इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए छठे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
JoSAA Round 6th result 2019: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए छठे राउंड की काउंसलिंग के तहत सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। सीट आवंटन की सूचि जोसा की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। आप इस खबर में आगे दी गई डायरेक्ट लिंक से भी परिणाम देख सकते हैं।
आपको बता दें कि 7वें राउंड (अंतिम राउंड) का आवंटन परिणाम 18 जुलाई को जारी किया जाएगा। अगर किसी अभ्यर्थी को प्रवेश वापस लेना है, तो वे 16 और 17 जुलाई, 2019 की शाम 5 बजे तक ये प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस राउंड की सीट आवंटन के बाद आईआईटी में सीट वापस लेने की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। अपने छठे राउंड की अलॉटमेंट लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें...
JoSAA आवंटन लिस्ट 2019 कैसे करें चेक -
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
चरण 2: मुखपृष्ठ पर josaa आवंटन लिस्ट वाली लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: अब अपने परिणाम को डाउनलोड करें।
चरण 5 : एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
बता दें कि जोसा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) समेत देश के अन्य सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थानों में बीई व बीटेक कोर्सेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग करा रहा है।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपना josaa सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X