फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JoSAA Counselling 2023 Round 4 seat allotment result released Check at josaa.nic.in

JoSAA Counseling 2023: चौथे राउंड की काउंसलिंग में सीट आवंटन के बाद जमा करें दस्तावेज, यहां पढ़ें पूरी खबर

Tue, 18 Jul 2023 02:47 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 18 Jul 2023 02:47 PM IST
सार

JoSAA Counseling 2023: एनआईटी समेत 116 संस्थानों की 57182  सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग के चौथे राउण्ड का सीट आवंटन 16 जुलाई को किया गया। छात्र जिन्हे पहली बार चौथे राउंड में कॉलेज सीट का आवंटन हुआ है। उन्हें 19 जुलाई तक आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर सीट स्वीकार कर फीस जमा कर ऑनलाइन रिपोटिंग करनी होगी। यदि वे रिपोर्ट नहीं करते हैं तो उनकी आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी।

विज्ञापन
JoSAA Counselling 2023 Round 4 seat allotment result released Check at josaa.nic.in
JoSAA Counselling 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JoSAA Counseling 2023: एनआईटी समेत 116 संस्थानों की 57182  सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग के चौथे राउण्ड का सीट आवंटन 16 जुलाई को किया गया। छात्र जिन्हे पहली बार चौथे राउंड में कॉलेज सीट का आवंटन हुआ है। उन्हें 19 जुलाई तक आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर सीट स्वीकार कर फीस जमा कर ऑनलाइन रिपोटिंग करनी होगी। यदि वे रिपोर्ट नहीं करते हैं तो उनकी आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी।

विज्ञापन

एजुकेशन एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जोसा काउंसलिंग के तीसरे राउंड के सीट आवंटन में जेंडर न्यूट्रल पूल कोटे से 9,लाख 69  हजार 763 रैंक वाले छात्र को ओपन कैटेगरी में एनआईटी सिक्किम में होम स्टेट कोटे से सिविल ब्रांच आवंटित हुई है। इसके साथ ही जेंडर न्यूट्रल पूल कोटे से आईआईटी की क्लोजिंग रैंक 16 हजार 476 रही जोकि आईआईटी धारवाड़ की इंट्राडीसिप्लनरी साइंस की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर फीमेल पूल कोटे से सुपर न्यूमरेरी सीटें मिलाकर 10 लाख 14 हजार 892 रैंक वाली लड़की को ओपन केटेगरी में एनआईटी मिजोरम में होम स्टेट कोटे से मकेनिकल ब्रांच मिली है। साथ ही फीमेल पूल कोटे से आईआईटी की क्लोजिंग रैंक 24 हजार 882 रही जोकि आईआईटी धारवाड़ की इंट्राडीसिप्लनरी साइंस की है।

विज्ञापन

प्रवेश फीस जमा ना कराने पर सीट होगी कैंसिल

एक्सपर्ट आहूजा के अनुसार जोसा द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार जिन स्टूडेंट्स को जोसा काउंसलिंग के छठवें राउंड में एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई की सीट का आवंटन होगा , यदि ये स्टूडेंट्स एनआईटी सिस्टम से आवंटित अपने कॉलेज से संतुष्ट हैं, उन्हें आंशिक प्रवेश फीस जमा करानी होगी। स्टूडेंट्स आंशिक प्रवेश फीस जमा नहीं करवाता है तो उनकी आवंटित सीट कैंसिल कर दी जाएगी, भले ही स्टूडेंट्स ने पहले सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करवा दी हो।

छात्रों को आंशिक प्रवेश फीस 29  से 31 जुलाई के मध्य जमा करवानी होगी। स्टूडेंट्स द्वारा काउंसलिंग के दौरान जमा करवाई गई सीट असेप्टेंस फीस एवं आंशिक प्रवेश फीस उनके प्रवेश के दौरान शेष कॉलेज की फीस में समायोजित कर ली जाएगी। वे विद्यार्थी जो अपने एनआईटी सिस्टम से आवंटित सीट से संतुष्ट नहीं हैं और खाली सीटों के लिए करवाई जा रही सीएसएबी काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं, वे अपनी आंशिक प्रवेश फीस जमा कर अपनी आवंटित सीट सुरक्षित कर भी सीएसएबी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। यह सीएसएबी काउंसलिंग  प्रक्रिया अगस्त के दूसरे सप्ताह में  प्रारम्भ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed