JoSAA Counselling 2023: जोसा काउंसलिंग के चौथे राउंड की सीट आवंटन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
JoSAA Counselling 2023: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने रविवार 16 जुलाई 2023 को काउंसलिंग के चौथे दौर के सीट आवंटन का परिणाम घोषित कर दिया है।
विस्तार
JoSAA Counselling 2023 Round 4 Seat Allotment: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने रविवार 16 जुलाई 2023 को काउंसलिंग के चौथे दौर के सीट आवंटन का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIIT), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) और अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में जोसा काउंसलिंग के माध्यम से अपना परिणाम शाम 05 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर देख सकते हैं।
जोसा काउंसलिंग जेईई एडवांस योग्य छात्रों के लिए की जाती है। इससे पहले 3 राउंड की काउंसलिंग हो चुकी है। जो सूची जारी की गई है वह 26 जून, 2023 तक उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों पर आधारित है। उम्मीदवार सीट आवंटन सूची आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर देख सकते हैं।
जोसा चौथे राउंड की काउंसलिंग के नतीजे शाम 05 बजे घोषित कर दिए गए। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने, शुल्क भुगतान पूरा करने, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने और यदि आवश्यक हो तो किसी प्रश्न का उत्तर देने के लिए 16 से 19 जुलाई तक का समय है। प्रश्न का उत्तर देने का अंतिम दिन 20 जुलाई है। 21 जुलाई से राउंड 5 की काउंसलिंग शुरू होगी।
इससे पहले राउंड 1 की काउंसलिंग 30 जून से शुरू हुई थी, उसके बाद राउंड 2 की काउंसलिंग 6 जुलाई से शुरू हुई थी। राउंड 3 की काउंसलिंग 12 जुलाई से शुरू हुई थी। आईआईटी कॉलेजों के लिए जोसा काउंसलिंग कुल 6 राउंड तक होती है। उसके बाद एनआईटी और अन्य कॉलेजों के लिए काउंसलिंग शुरू होती है।
JoSAA Counselling 2023 ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- josaa.nic.in पर जाएं।
-
जोसा राउंड 4 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
-
अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।
-
जोसा राउंड 4 का परिणाम स्क्रीन पर पॉप-अप होगा।
-
सूची डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए रखें
कमेंट
कमेंट X