फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JoSAA Counselling 2023 Round 2 Seat Allotment Result is OUT; Check Round 2 cutoff announced

JoSAA Counselling 2023: जोसा काउंसलिंग दूसरे दौर की कटऑफ जारी, ऐसे चेक करें सीट आवंटन परिणाम

Fri, 07 Jul 2023 01:04 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 07 Jul 2023 01:04 PM IST
सार

JoSAA Counselling 2023: जो उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग के दूसरे दौर में शामिल थे और कट ऑफ स्कोर का इंतजार कर रहे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
JoSAA Counselling 2023 Round 2 Seat Allotment Result is OUT; Check Round 2 cutoff announced
JoSAA Counselling 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JoSAA Counselling 2023 Round 2 Seat Allotment Result Cutoff is OUT: ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने जोसा काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए सीट आवंटन परिणाम और कटऑफ स्कोर घोषित कर दिया है।

विज्ञापन

जो उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग के दूसरे दौर में शामिल थे और कट ऑफ स्कोर का इंतजार कर रहे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। JoSAA कटऑफ कई कारकों पर तय की जाती है, जैसे संस्थान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की रैंक, उपलब्ध सीटों की कुल संख्या आदि। 

विज्ञापन

 

JoSAA Counselling Round 2 10 जुलाई तक ऑनलाइन रिपोर्ट करना होगा

जोसा काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा के बाद, उम्मीदवारों को 10 जुलाई तक ऑनलाइन रिपोर्ट करना होगा, शुल्क का भुगतान करना होगा और दस्तावेज अपलोड करना होगा। सीट वापस लेने और जोसा सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलने की विंडो शुरू हो गई है और 10 जुलाई तक जारी रहेगी।

Read Also: JoSAA Counselling 2023: Round 2 Seat Allocation Result Released at josaa.nic.in, How to Check

JoSAA Counselling 2023 Round 2 अब आगे क्या?

जोसा काउंसलिंग राउंड 2 के बाद JoSAA काउंसलिंग 2023 के चार अतिरिक्त राउंड होंगे। JoSAA राउंड 3 सीट आवंटन सूची 12 जुलाई को जारी की जाएगी, इसके बाद क्रमशः 16 जुलाई और 21 जुलाई को राउंड 4 और 5 के लिए सूची जारी की जाएगी। अंतिम राउंड, जोसा राउंड 6 आवंटन सूची, 26 जुलाई को जारी की जाएगी।

 

विज्ञापन

JoSAA Counselling 2023 Round 2 Cutoff: ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक कैसे चेक करें?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर eServices विकल्प पर क्लिक करें और फिर OR- CR 2023 विकल्प चुनें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवारों को अब राउंड, संस्थान का प्रकार, संस्थान का नाम, शैक्षणिक कार्यक्रम और सीट प्रकार/श्रेणी का चयन करना होगा।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद कटऑफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed