{"_id":"649003121ff0aa7e5802580a","slug":"josaa-counselling-2023-registration-for-round-1-begins-on-june-19-check-josaa-counselling-schedule-2023-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JoSAA Counselling 2023: आईआईटी दाखिलों के लिए जोसा काउंसलिंग का आगाज; पहले दौर के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JoSAA Counselling 2023: आईआईटी दाखिलों के लिए जोसा काउंसलिंग का आगाज; पहले दौर के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
Mon, 19 Jun 2023 12:56 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:56 PM IST
सार
JoSAA Counselling 2023 Registration Begins: आईआईटी के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सोमवार, 19 जून से संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) जोसा काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
IIT, NIT Admission
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
JoSAA Counselling 2023 Registration Begins: आईआईटी के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सोमवार, 19 जून से संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) जोसा काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया उन लोगों के लिए खुली है जो संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2023 और जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए क्वालिफाई हुए हैं। रजिस्ट्रेशन, ऑप्शन फिलिंग और च्वॉइस लॉकिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सीट आवंटन और रिपोर्टिंग ये सभी JoSAA 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया के हिस्से हैं। 27 जून को मॉक सीट अलॉटमेंट के नतीजे सार्वजनिक किए जाएंगे और 30 जून को फाइनल सीट अलॉटमेंट के नतीजे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
JoSAA Counselling Schedule 2023 अहम तिथियां
-
जोसा काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन/ च्वॉइस-फिलिंग : 19 जून, 2023 -
जोसा काउंसलिंग AAT योग्य उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण : 24 जून, 2023 -
जोसा काउंसलिंग मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट : 27 जून, 2023 -
जोसा काउंसलिंग पंजीकरण समाप्त : 28 जून, 2023 -
जोसा काउंसलिंग राउंड 1 के लिए अंतिम सीट आवंटन परिणाम : 30 जून, 2023 -
जोसा काउंसलिंग ऑनलाइन रिपोर्टिंग : 30 जून, 2023 से 4 जुलाई, 2023 तक -
जोसा काउंसलिंग राउंड 1 क्वेरी का जवाब देने का अंतिम दिन : 5 जुलाई, 2023 -
जोसा काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन पंजीकरण : 6 जुलाई, 2023
कमेंट
कमेंट X